{"_id":"698aaa668e87f2028e04d8ce","slug":"fir-lodged-against-tuition-teacher-for-molesting-student-police-arrested-him-pocso-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-3935240-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गुरु ही बना भक्षक! शिक्षक ने 12वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गुरु ही बना भक्षक! शिक्षक ने 12वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा आरोपी
Tue, 10 Feb 2026 10:51 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:51 AM IST
सार
दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक विजय पासवान पर 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की नानी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक बार फिर गुरु-शिष्य की परंपरा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक पर अपनी ही 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस मामले में बहादुरपुर थाना में कांड संख्या 25/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। केस दर्ज होते ही बहादुरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक विजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार लड़की के परिवार को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।
जानें क्या है पूरा मामला
दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक पीड़िता की नानी ने बताया कि शिक्षक विजय पासवान उनकी नातिन को घर आकर ट्यूशन पढ़ाता था। 2 फरवरी को जब वह अचानक बाहर से घर लौटीं, तो उन्होंने देखा कि विजय पासवान उनकी नातिन के साथ गलत काम कर रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया और लोगों को बुलाने लगीं, तो आरोपी ने कहा कि ठीक है, जो आप लोग कहेंगे वही मान लेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि उनकी नातिन अभी नाबालिग है। तब आरोपी ने कहा कि ठीक है, आप लोग जो कहेंगे वही करेंगे।
इस बात को लेकर गांव में 8 फरवरी को पंचायत बुलाई गई। पंचायत में आरोपी विजय पासवान ने शादी करने से इनकार कर दिया और कहा कि अगर केस किया तो लड़की और उसके परिवार को जान से मार देगा। साथ ही उसने लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने बहादुरपुर थाना में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Rohini Acharya: 'महिलाओं के प्रति मानसिक-वैचारिक कुंठा से ग्रस्त हैं नीतीश', विधानसभा में CM की किस बात पर भड़कीं रोहिणी?
इस मामले पर सामाजिक कार्यकर्ता बलदेव राम ने कहा कि रविवार को दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला अभी ठीक से सुलझा भी नहीं था कि तब तक एक दलित लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आ गया। उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों ने शिक्षक को गलत काम करते हुए मौके पर ही पकड़ लिया था। इसके बाद वह लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन हम सिर्फ गिरफ्तारी से संतुष्ट नहीं हैं। पूरे बिहार में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने क्या कहा?
इस पूरे मामले पर बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसूनजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की नानी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और लड़की का मेडिकल जांच भी कराया जा रहा है। जांच के बाद आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।