फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   father claims in Darbhanga Mafia killed his son by drinking more alcohol but police refuses know whole matter

एक पिता का दावा: माफियाओं ने बेटे को अधिक शराब पिलाकर मार डाला, लेकिन पुलिस कर रही इनकार, जानें पूरा मामला

Fri, 18 Apr 2025 05:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 18 Apr 2025 05:50 PM IST
सार

Liquor Mafia Murdered: एक पिता का दावा है कि उनके बेटे को शराब माफियाओं ने अधिक शराब पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल, पुलिस शराब पिलाकर हुई हत्या के दावे से इनकार कर रही है।

विज्ञापन
father claims in Darbhanga Mafia killed his son by drinking more alcohol but police refuses know whole matter
मृतक और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले में राकेश कुमार सिंह के परिवार का दावा है कि उनके बेटे को विष्णु भगत के बेटे के मुंडन समारोह में अत्यधिक शराब पिलाने से मौत हो गई है। वहीं, स्थानीय फेकला थाना की पुलिस ने शराब पीने से हुई मौत से इनकार किया। पुलिस ने इसे अफवाह बताया। हालांकि, जिस पर शराब पिलाने का आरोप है उसने भी इंकार किया है। उसने ये जरूर कबूल किया कि पहले नशे का कारोबार करते थे। भाई के जेल जाने के बाद कारोबार बंद है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात फेकला थाना क्षेत्र के बरुआरा गांव में शराब माफिया के बेटे का मुंडन संस्कार आयोजित था। सभी कार्यक्रम के बाद शराब की पार्टी भी हुआ था, जिसमें मृतक के पिता का आरोप है, उसके बेटे को अत्यधिक शराब पीला दिया गया। इससे वह बेहोश होकर गिर गया था। उसे बेहोशी की हालत में बारिश के पानी मे भींगते हुआ छोड़ दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नशे का कारोबार करने वाले चार बड़े सौदागर गिरफ्तार, 26.87 लाख का ब्राउन सुगर बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना फेकला थाना क्षेत्र के बरुआरा गांव निवासी रामविनोद सिंह के पुत्र राकेश कुमार सिंह की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक के पिता का दावा है कि उनका बेटा नशा का आदि था और गुरुवार रात को गांव के ही शराब माफ़िया विष्णु महतो के बेटे के मुंडन में पार्टी के दौरान हमारे बेटे से घर का काम करवाने की एवज में अत्यधिक शराब पिला दिया। शाम में बारिश शुरू हुआ तो उसे बारिश में बेहोशी की हालत में ही छोड़ दिया, जिससे बेहोशी हालत में उसकी मौत हो गई। जब परिवार को सूचना मिली तो तुरंत DMCH लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राकेश की मौत के बाद फेकला थाना की पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के मधुबनी आने से पहले तैयारियां शुरू, पूरे बिहार में पांच दिवसीय स्वच्छता अभियान जारी

वहीं, शराब पिलाने का आरोपी विष्णु महतो ने कैमरे पर आकर कहा कि मेरे ऊपर लगा आरोप गलत है। हालांकि, उसने यह बात कबूल किया कि वह शराब का कारोबार किया करता था। लेकिन जब से उसका भाई जेल गया है, उसने शराब का कारोबार बंद कर दिया है। वहीं, फेकला थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि शराब पीने से मौत सिर्फ अफवाह है। शव का पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। फिलहाल, मृतक के पिता से आवेदन ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed