फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   derbhanga nehra accident three youths die car flips in fog

Bihar News: घने कोहरे में त्रासदी, कार पलटने से तीन युवकों की मौत, मचा कोहराम

Thu, 18 Dec 2025 04:34 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 04:34 PM IST
सार

दरभंगा के नेहरा थाना क्षेत्र में धुंसी के पास नहर में कार पलटने से तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शंभू कुमार यादव (27), अजय कुमार साहनी (28) और सुजीत कुमार साहनी (28) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
derbhanga nehra accident three youths die car flips in fog
तीन युवकों की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के नेहरा थाना क्षेत्र में धुंसी के पास नहर में कार पलटने से तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अजय कुमार साहनी, सुजीत कुमार साहनी और कार चालक व नर्सिंग होम संचालक शंभू कुमार यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ये सभी किसी जरूरी काम से बाजार गए थे और रात अधिक होने के कारण शंभू यादव अपने कार से सभी को घर छोड़ने लौट रहे थे। रोहित साहनी को घर छोड़ने के बाद कार नेहरा गांव के पास नहर में पलट गई, जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। शंभू यादव को छोड़कर मृतक मखाना फोड़ने का काम करते थे।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही नेहरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से कार से सभी शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया। हादसे की खबर से तीनों युवकों के घर कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, हुंडई कार में सवार तीनों युवक जगदीशपुर स्थित अपने बहनोई के घर से नेहरा गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव से लगभग एक किलोमीटर पहले पहुंचे, घने कोहरे के कारण चालक ने सड़क पर खड़े सांड को नहीं देख सका। संतुलन बिगड़ने के कारण कार पलट गई और उसमें सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मृतकों की उम्र क्रमशः शंभू कुमार यादव 27 वर्ष, अजय कुमार साहनी 28 वर्ष और सुजीत कुमार साहनी 28 वर्ष थी। तीनों नेहरा गांव के निवासी और आपस में गहरे दोस्त थे। शंभू यादव किसान थे और परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। अजय साहनी मखाना और मछली के व्यवसाय से जुड़े थे, जबकि सुजीत साहनी की पत्नी छह माह की गर्भवती है।



ये भी पढ़ें- Bihar:  थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, मां के आभूषण और लॉकर से लाखों की नकदी ले उड़े चोर; सुरक्षा पर उठे सवाल

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार से शवों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर नेहरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया। एक साथ तीन युवकों की असमय मौत से पूरे नेहरा गांव में कोहराम मच गया है। हर घर में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed