Bihar: रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने कहा- हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका; मोबाइल के आधार पर हुई पहचान
Bihar: एक युवकी का शव समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के गुमटी नंबर 54 के पास पड़ा हुआ पाया गया। शव की पहचान पुलिस द्वारा कर ली गई है और मामले को लेकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के शहर के धर्मपुर स्थित रेलवे गुमटी नंबर 54 के पास रविवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की जेब में मिले मोबाइल के आधार पर मृतक की पहचान काशीपुर वार्ड 37 मोहल्ला निवासी राजेंद्र साह के पुत्र टिंकू कुमार (30) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना के संबंध में मृतक के भाई दिलीप कुमार में बताया कि छोटा भाई शहर के समाज रोड में एक गुटके की एजेंसी में काम करता था। शनिवार शाम करीब 4:00 बजे घर से निकला था। उन्होंने बताया कि वह कंपनी के काम को लेकर दूसरे जिले जाया करता था। शनिवार रात वह घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोग उसकी खोजबीन रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रखे जाने का शक
भाई दिलीप में बताया कि शक है कि उनके भाई की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रखा गया है, ताकि मामला ट्रेन से कटने का लगे। उन्होंने पुलिस से मामले में स्वच्छ अनुसंधान की मांग की है।
पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
मामले को लेकर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि पहली नजर में मामला ट्रेन से कटने के कारण मौत का लग रहा है। परिवार के लोगों द्वारा अगर इस मामले में आवेदन दिया जाएगा तो हत्या के बिंदु पर भी जांच की जाएगी।