{"_id":"68cbcaaf8b69740ed205c6ba","slug":"darbhanga-video-viral-rjd-supporter-abuses-pm-modi-mother-cm-nitish-kumar-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पीएम मोदी की मां का फिर अपमान, राजद के समर्थक ने की अभद्र टिप्पणी! वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पीएम मोदी की मां का फिर अपमान, राजद के समर्थक ने की अभद्र टिप्पणी! वीडियो वायरल
Thu, 18 Sep 2025 03:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 18 Sep 2025 03:07 PM IST
सार
दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में युवक राजद समर्थक के रूप में नजर आ रहा है, जिसने चौक पर गालियां देते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इससे पहले भी वोट अधिकार यात्रा के दौरान मंच से पीएम और सीएम पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय मां पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड के हावीडीह मध्य पंचायत अंतर्गत मठाराही चौक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां पर अभद्र टिप्पणी और भद्दी-भद्दी गालियां दी जा रही हैं। युवक राजद पार्टी का समर्थन करता दिखाई दे रहा है और माथे पर गमछा भी बांधे हुए है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कोई बाहरी युवक चौक पर आकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर गया। इस घटना को लेकर इलाके में गहरा आक्रोश है और लोग प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पढ़ें: 'घुसपैठ हो रही, चौकीदार सो रहा है', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का PM मोदी पर तंज; आगामी चुनाव पर भी बोले
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इससे पहले वोट अधिकार यात्रा के दौरान सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली में भी मो. रिजवी उर्फ राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ खुलेआम अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। अब बहेड़ी प्रखंड के युवक द्वारा वायरल किए गए इस नए वीडियो ने विवाद को और बढ़ा दिया है। इलाके में तनाव का माहौल है और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर लोगों की नजर बनी हुई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन