{"_id":"698ade346e6157c08507f3dc","slug":"darbhanga-sugar-minister-sanjay-paswan-meets-victim-family-fast-track-court-action-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिले गन्ना मंत्री, बोले- सरकार दिलाएगी न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिले गन्ना मंत्री, बोले- सरकार दिलाएगी न्याय
Tue, 10 Feb 2026 07:33 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 07:33 PM IST
सार
Bihar: दरभंगा में छ साल की बच्ची से दुष्कर्म की पीड़िता के परिवार से गन्ना मंत्री संजय पासवान ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़िता के परिजनों को भरोसा दिलाया कि आरोपी के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और उन्हें न्याय दिलाएगी।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते मंत्री संजय पासवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान ने छ साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के परिजनों से मिलकर उनका दुख और दर्द जाना। मंत्री ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही। संजय पासवान इसके अलावा कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर में हुई जातीय हिंसा में घायल लोगों से डीएमसीएच में जाकर मुलाकात की और उनकी हालत की जानकारी ली।
गन्ना मंत्री संजय पासवान ने कही ये बात
पत्रकारों से बातचीत में गन्ना मंत्री संजय पासवान ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही हमारे नेता चिराग पासवान ने कमिटी गठित कर पीड़ित परिवार से मिलने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मंत्री ने आगे बताया कि उन्होंने दरभंगा के एसएसपी से बात की है और आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोर से कठोर सजा दिलाने की दिशा में कार्यवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Rohini Acharya: 'महिलाओं के प्रति मानसिक-वैचारिक कुंठा से ग्रस्त हैं नीतीश', विधानसभा में CM की किस बात पर भड़कीं रोहिणी?
विज्ञापन
'न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रयास कर रही'
उन्होंने कहा कि बच्ची के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। संजय पासवान ने कहा, 'मैं इस घटना से काफी मर्माहत हूं। इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों को कभी माफ नहीं किया जा सकता। समाज में इस तरह की घटनाओं का कोई स्थान नहीं है।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन