फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga Sadar 655 Voters Names Found on Multiple Booths BJP BLA1 Objects to District Election Officer

Bihar SIR: एक वोटर, कई सारे बूथ! दरभंगा सदर में 655 नामों की बड़ी गड़बड़ी उजागर, भाजपा ने जताई आपत्ति; जानें

Thu, 14 Aug 2025 12:48 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Thu, 14 Aug 2025 12:48 PM IST
सार

Darbhanga voter list issue: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में जारी वोटर सर्वे में अब आए दिन सच सामने आ रहा है। ताजा मामला दरभंगा से आया है, जहां सदर विधानसभा क्षेत्र के एक इलाके में एक ही व्यक्ति का नाम कई मतदान केंद्रों पर दर्ज है। भाजपा के BLA1 लक्ष्मण कुमार ने दरभंगा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को 655 लोगों की सूची देते हुए इस मामले पर जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Darbhanga Sadar 655 Voters Names Found on Multiple Booths BJP BLA1 Objects to District Election Officer
दरभंगा सदर में 655 नामों की बड़ी गड़बड़ी उजागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में चल रहे वोटर सर्वे में बड़ा खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद दरभंगा में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है दरभंगा सदर विधानसभा क्षेत्र के एक इलाके में एक ही व्यक्ति का नाम कई मतदान केंद्रों पर दर्ज है। कई मतदान केंद्रों पर दर्ज एक ही समुदाय के लोगों का नाम बताया गया है।  एक व्यक्ति तो ऐसा पाया गया है, जिसका नाम चार से पांच बूथ पर दर्ज है।  बता दें कि सदर विधानसभा क्षेत्र के मो मुन्ना, पिता मो जहूर इनका IPIC नंबर IAG2986040 है। इनका नाम प्लस टू मुकुन्दी चौधरी उच्च विद्यालय के भाग संख्या 116 पर दर्ज है। यहां मुन्ना का उम्र 55 बताया गया है। वहीं, फिर मुन्ना का नाम प्राथमिक विद्यालय नरकटिया भाग संख्या 256 है, जबकि इनका इपिक नंबर IAG1750942 है और यहां इनका उम्र 60 बताया गया है।
विज्ञापन


इसी तरीके से मो रहमतुल्लाह का इपिक नम्बर IAG2330652 है, इनका नमा प्राथमिक विद्यालय नरकटिया भाग संख्या 622 पर दर्ज है। यहां इनका उम्र 29 बताया गया है। जबकि रहमतुल्लाह का नाम दूसरे बूथ मध्य विद्यालय कालीस्थान के भाग संख्या 24 पर भी दर्ज है, जिसका इपिक नंबर  IAG2248797 है यहां उनका उम्र 24 बताया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : सीबीआई को मिली बादल हत्याकांड की कमान, प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू; अब फिर जगी न्याय की आस
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधानसभा में ही केवल 655 लोगों का नाम कई बूथों पर दर्ज




वहीं, शबनम प्रवीण का नाम प्राथमिक विद्यालय नरकटिया में 489 में इपिक नंबर IAG2619237 है, जिनका उम्र 26 बताया गया है। वहीं, फिर दूसरे बूथ सामुदायिक भवन महतो टोला में सीरियल नम्बर 237 पर भी दर्ज यहां भी इनका उम्र 26 बताया गया है। इसी तरीके से सदर विधानसभा में ही केवल 655 लोगों का नाम कई बूथों पर दर्ज होने की शिकायत भाजपा के BLA 1 लक्ष्मण कुमार की तरफ से जिला निर्वाचन पदाधिकारी को 655 लोगों की सूची के साथ शिकायत दर्ज कराई गई है।  भाजपा के BLA1 लक्ष्मण कुमार ने दरभंगा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को 655 लोगों की सूची देते हुए पत्र में कहा है कि सदर विधानसभा में एक ही लोगों के नाम कई जगहों पर दर्ज है। इसकी जांच कर हटाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Bihar Flood News: बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा व्यक्ति, हुई दर्दनाक मौत; खगड़िया में बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed