फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga: Political uproar due to Mayor Anjum Ara statement on Holi Gopal Ji Thakur-Murari Mohan Jha reaction

Politics: होली पर मेयर के बयान से सियासी घमासान, BJP सांसद-विधायक ने इसे बताया सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला

Wed, 12 Mar 2025 02:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Mar 2025 02:49 PM IST
सार

Darbhanga News: भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने मेयर अंजुम आरा के बयान की कड़ी निंदा कर कहा कि मेयर का इस तरह का वक्तव्य न केवल संवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ है, बल्कि इससे मिथिला की शांति और समरसता की परंपरा को भी ठेस पहुंची है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Darbhanga: Political uproar due to Mayor Anjum Ara statement on Holi Gopal Ji Thakur-Murari Mohan Jha reaction
सांसद गोपाल जी ठाकुर और विधायक मुरारी मोहन झा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के मौके पर दरभंगा नगर निगम की मेयर अंजुम आरा के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। मेयर द्वारा होली के समय परिवर्तन की बात कहने पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक दोनों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि यह बयान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला है और इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Holi 2025 :भाजपा नेता के बाद अब मेयर ने कही यह बात, होली को दो घंटे रोककर पढ़ी जाय जुमे की नमाज; वजह भी बताया
विज्ञापन

 
सांसद गोपाल जी ठाकुर ने की कड़ी आलोचना
दरभंगा से भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मेयर का इस तरह का वक्तव्य न केवल संवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ है, बल्कि इससे मिथिला की शांति और समरसता की परंपरा को भी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए, जिससे किसी भी वर्ग की भावनाएं आहत हों। मिथिला की धरती मां जानकी की भूमि है, जहां लोग हमेशा प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाते आए हैं। सांसद ने जिला प्रशासन से विधि सम्मत कार्रवाई की मांग करते हुए जनता से अपील की कि वे हमेशा की तरह शांति और उल्लास के साथ होली मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विधायक मुरारी मोहन झा ने जताई नाराजगी
इस पूरे मामले पर केवटी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मेयर का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। उन्होंने सवाल उठाया कि जुमा तो साल में 52 बार आता है, लेकिन होली साल में केवल एक बार होती है। यह हिंदुस्तान है और यहां की संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है।
 
विधायक ने तंज कसा कि अगर समय बदलना ही है तो आप जुमे की नमाज का समय दो घंटे आगे कर लीजिए, होली अपने समय पर ही मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान केवल जनता को भ्रमित करने और माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से दिए जाते हैं, जो पूरी तरह अनुचित है।


यह भी पढ़ें- Bihar:आगामी होली, ईद और रमजान के जुमे को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक, अश्लील गानों पर लगाई रोक; जानें
 
आखिर कहा क्या था मेयर अंजुम आरा ने?
दरअसल, दरभंगा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में दरभंगा नगर निगम की मेयर अंजुम आरा ने कहा कि होली और जुमे की नवाज एक ही दिन पड़ गई है। इसलिए हिंदू भाई साढ़े बारह से दो बजे तक होली को रोक दें। मेयर अंजुम आरा ने कहा कि क्योंकि होली थोड़ा आगे पीछे भी खेली जा सकती है, लेकिन जुमे की नवाज का समय आगे पीछे नहीं किया जा सकता है। मेयर अंजुम आरा ने कहा कि होली और रमजान पहले भी कई बार एक ही दिन मनाया जा चुका है। इसलिए उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दोनों त्योहारों को लोग खुशी पूर्वक मनाएं। नगर निगम की तरफ से साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था की गई है।


 
मेयर अंजुम आरा के बयान के बाद स्थानीय स्तर पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोग इसे मिथिला की परंपरा पर सीधा हमला बता रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर चाय दुकानों तक यह विषय चर्चा का केंद्र बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed