फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga News: Students create ruckus over serving of poor quality food in Minority Welfare Hostel

Bihar News: अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास में घटिया खाना परोसे जाने पर छात्रों का हंगामा, मेस संचालक ने बताई वजह

Tue, 21 Jan 2025 02:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 21 Jan 2025 02:43 PM IST
सार

Darbhanga News: छात्रों ने आरोप लगाया है कि मेस संचालक द्वारा लंबे समय से घटिया खाना परोसा जा रहा है। मेन्यू के अनुसार भोजन न मिलने और खाने में बार-बार गड़बड़ियों की शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन
Darbhanga News: Students create ruckus over serving of poor quality food in Minority Welfare Hostel
छात्रावास के बाहर हंगामा करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास में सोमवार रात घटिया खाना परोसे जाने को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि खाने में न केवल मेन्यू का पालन नहीं किया जाता, बल्कि इसकी गुणवत्ता भी बेहद खराब है। सोमवार की रात परोसी गई चने की सब्जी में मरे हुए कीड़े पाए गए, जिसके बाद छात्रों का गुस्सा भड़क उठा।

विज्ञापन

 
घटिया भोजन और लापरवाह संचालन की शिकायतें
छात्रों ने आरोप लगाया है कि मेस संचालक द्वारा लंबे समय से घटिया खाना परोसा जा रहा है। मेन्यू के अनुसार भोजन न मिलने और खाने में बार-बार गड़बड़ियों की शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सोमवार की घटना ने छात्रों की नाराजगी को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन

 
मेस संचालक ने दी यह सफाई
मेस संचालक मोहम्मद आमिर का कहना है कि छात्रों द्वारा पिछले छह महीने से भुगतान नहीं किया गया है। इसके बावजूद वे अपने खर्च पर खाना उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हर बार पैसे की मांग करने पर कुछ छात्र खाने की गुणवत्ता का बहाना बनाकर हंगामा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘वेंडर बदलने की छूट छात्रों को दी गई है’
इस विवाद पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि छात्रों को वेंडर बदलने और मेस संचालन के लिए कमिटी बनाने की छूट दी जा चुकी है। इसके बावजूद, छात्रावास के तीस से अधिक छात्र पिछले छह महीनों से भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिससे यह समस्या और जटिल हो गई है।

 
छात्रों और विभाग के बीच जिम्मेदारी का टकराव
छात्रावास में रहने वाले छात्रों का कहना है कि विभाग को चाहिए कि वह खराब वेंडर को बदलकर नए सिरे से व्यवस्था करे। वहीं, पदाधिकारी और वेंडर ने भुगतान की समस्या को हंगामे की मुख्य वजह बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed