{"_id":"65edc3a9af9b51574c0d0f97","slug":"darbhanga-news-jewelery-cash-worth-more-than-rs-20-lakh-stolen-from-3-houses-including-that-of-a-policeman-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुलिसकर्मी सहित तीन घरों से 20 लाख से अधिक के गहने और नकदी चोरी; CCTV में कैद हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुलिसकर्मी सहित तीन घरों से 20 लाख से अधिक के गहने और नकदी चोरी; CCTV में कैद हुए चोर
Sun, 10 Mar 2024 07:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 10 Mar 2024 07:59 PM IST
सार
Darbhanga Crime: दरभंगा सदर डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि इस चोरी की घटना की जांच के लिए टेक्निकल शेल को लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज से भी चोरों की पहचान की जा रही है। चोरों की पहचान करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले के भालपट्टी थाना क्षेत्र के नैनाघाट गांव में बंद घरों में चोरों ने जमकर उत्पाद मचा रखा है। यहां चोरों ने एक साथ एक पुलिसकर्मी सहित तीन घरों में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। करीब बीस लाख के गहने और नकदी चोरी किए जाने का अनुमान है। चोरों ने घरों में रखे अलमारी, लॉकर और बक्सा तोड़कर जमकर लूटपाट मचाई। दरअसल, इस घटना में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर का भी घर शामिल है, जो इन दिनों भागलपुर में ड्यूटी पर तैनात हैं। उनके बंद पड़े घर को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और सामानों की चोरी की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, इन दिनों भागलपुर में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर राहत हुसैन, डॉ. मोजाहिद और पूर्व डीएसपी दिवंगत सफीउर रहमान के बेटे हैदर खां के घरों में चोरी हुई। चोरों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दो से तीन चोर को सीढ़ी के रास्ते चढ़ते हुए और खिड़की को उखाड़ते हुए वीडियो कैद हुई है। फुटेज में दो से तीन चोर घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, दरभंगा सदर डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि इस चोरी की घटना की जांच के लिए टेक्निकल शेल को लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज से भी चोरों की पहचान की जा रही है। चोरों की पहचान करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन