फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga News: Himachal Pradesh youth died in horrific auto-bike collision injured companion admitted to DMCH

Bihar News: ऑटो-बाइक की भीषण टक्कर में हिमाचल प्रदेश के युवक की मौत; घायल साथी डीएमसीएच में भर्ती

Sat, 18 Jan 2025 02:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 18 Jan 2025 02:11 PM IST
सार

Darbhanga News: पुलिस ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे सुरक्षित रखा गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हमने ऑटो चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Darbhanga News: Himachal Pradesh youth died in horrific auto-bike collision injured companion admitted to DMCH
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना विशनपुर थाना क्षेत्र के डीहलाही गांव के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के रामजी सिंह डोगरा के बेटे बलविंदर सिंह डोगरा (निवासी कांगड़ा, पानीजी वार्ड-3) के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति का नाम हेमंत लाल देव है, जो समस्तीपुर के सदर थाना क्षेत्र के मेकना बेदा गांव का निवासी है। हेमंत को गंभीर हालत में दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
कैसे हुआ हादसा?
घायल हेमंत लाल देव के अनुसार, वह और बलविंदर सिंह समस्तीपुर में सिविल वर्क का काम करते थे। उनका एक प्रोजेक्ट डीहलाही में चल रहा था, जिसे देखने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर समस्तीपुर लौट रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक बीच सड़क पर पलट गई। हेमंत लाल ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि बलविंदर सिंह को संभलने का मौका नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मैं गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हमें सड़क पर गिरा देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
स्थानीय लोगों की मदद से घायल हेमंत और मृत बलविंदर को पुलिस ने डीएमसीएच पहुंचाया। विशनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे सुरक्षित रखा गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। थानाध्यक्ष के अनुसार, हमने ऑटो चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घायल युवक का इलाज जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 
समस्तीपुर में डेरा डालकर रहते थे दोनों
बलविंदर सिंह डोगरा और हेमंत लाल देव समस्तीपुर में किराए के मकान में रहकर सिविल वर्क का काम करते थे। हादसे के वक्त वे अपने काम की साइट से लौट रहे थे। वहीं, घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। बलविंदर के परिवार ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी ऑटो चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के अभाव और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण न होने को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed