फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga News: Gold merchant robbed of cash and jewellery at gunpoint, miscreants fired continuously to scare

Bihar Crime: स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर नकदी-ज्वेलरी की लूट, डराने के लिए बदमाशों ने लगातार की फायरिंग

Tue, 29 Oct 2024 03:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 29 Oct 2024 03:07 PM IST
सार

Darbhanga News: सिमरी थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। शीघ्र ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा और अपराधियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Darbhanga News: Gold merchant robbed of cash and jewellery at gunpoint, miscreants fired continuously to scare
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के सिमरी थानाक्षेत्र में बीती रात एक स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। यह घटना धुलकरा श्मशान घाट के पास हुई, जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने व्यवसायी को घेरकर एक लाख रुपये नकदी और ज्वेलरी लूट ली। लुटेरों ने डराने के लिए फायरिंग भी की, जिसके कारण क्षेत्र में दहशत फैल गई।

विज्ञापन

 
फायरिंग कर बाइक रोकी और लूट लिया
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद सिंहवाड़ा बाजार स्थित अपनी दुकान सुदामा ज्वेलर्स बंद करके घर लौट रहे थे। तभी बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। अमरनाथ प्रसाद ने अपराधियों से बचने के लिए अपनी बाइक तेज चला कर दूर तक भागने की कोशिश की। लेकिन धुलकरा श्मशान घाट के पास अपराधियों ने उनकी बाइक को रोक लिया और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने व्यवसायी से डिक्की की चाबी छीन ली और उसमें रखे एक लाख रुपये तथा ज्वेलरी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

 
मौके से बरामद हुआ एक खोखा
घटना की जानकारी मिलते ही सिमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जांच शुरू की। पुलिस को वहां से एक खोखा भी बरामद हुआ, जिसे फायरिंग का सबूत माना जा रहा है। पुलिस दिन में भी घटनास्थल के आसपास जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अमरनाथ प्रसाद ने बताया कि घटना के दौरान अपराधियों ने उन्हें डराने के लिए लगातार फायरिंग की और उनकी दुकान की बिक्री की रकम और ज्वेलरी लूट ली। अमरनाथ प्रसाद ने तुरंत सिमरी थाने में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है।

 
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
सिमरी थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। शीघ्र ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा और अपराधियों को पकड़ा जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों और नागरिकों में भय का माहौल है। पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed