फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga News: Farmer murdered with sharp weapon while guarding tube well, situation of tension in area

Bihar News: नलकूप की रखवाली करते वक्त किसान की तेज धारदार हथियार से हत्या, इलाके में तनाव की स्थिति

Sun, 22 Dec 2024 06:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Dec 2024 06:52 PM IST
सार

Darbhanga News: सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि कमतौल इलाके में एक किसान की हत्या कर दी गई है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Darbhanga News: Farmer murdered with sharp weapon while guarding tube well, situation of tension in area
पुलिस ने शुरू की घटना की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के कुम्हरौली गांव में एक बुजुर्ग किसान की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कुलदीप यादव के रूप में हुई है, जिनका शव उनके ही खेत में बरामद हुआ। घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा किया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

 
नलकूप चोरी के कारण रात को खेत में सोता था किसान
मृतक कुलदीप यादव के भांजे विश्वनाथ यादव ने बताया कि उसके मामा के शरीर पर धारदार हथियार से कई जख्म के निशान थे। उन्होंने बताया कि इस समय गेहूं की खेती का मौसम है और इलाके में नलकूपों की चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इन घटनाओं को देखते हुए कुलदीप यादव रात को खेत में बने दालान पर सोने जाते थे, ताकि वह नलकूप की सुरक्षा कर सकें।
विज्ञापन

 
विश्वनाथ ने आगे बताया कि कुलदीप ने अपनी पत्नी को बताया था कि वह सुबह खेत में पटवन करने के लिए जाएंगे और दिन में देर से वापस आएंगे। लेकिन आज दिनभर जब कुलदीप यादव घर नहीं पहुंचे, तो उनका बेटा खेत पर गया। वहां उसने अपने पिता का शव पड़ा देखा, जो धारदार हथियार से हत्या किए जाने के बाद खेत में पड़ा था। इस घटना की जानकारी गांववालों और परिजनों को दी गई और पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
हत्या के कारणों पर पुलिस की जांच जारी
पुलिस को शक है कि घटना के पीछे नलकूप की चोरी से जुड़ा एक प्रतिशोधी कारण हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि रात को जब चोर नलकूप की चोरी करने आए होंगे तो कुलदीप ने उन्हें पहचान लिया होगा और अपराधियों ने प्रतिशोध में उसकी हत्या कर दी। इस मामले की जानकारी मिलते ही कमतौल थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कमतौल डीएसपी ज्योति कुमारी और सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और स्थिति को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है और पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
 
घटना की जांच में जुटी पुलिस
सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कमतौल इलाके में एक किसान कुलदीप यादव की हत्या कर दी गई है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा और अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 
इस हत्या से इलाके में तनाव व्याप्त है, खासकर नलकूप की चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed