फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga News: DEO sought clarification from 46 teachers from outside state appointed by BPSC

Bihar: BPSC से नियुक्त राज्य से बाहर के 46 शिक्षकों से DEO ने मांगा स्पष्टीकरण, सेवा निरस्त करने की चेतावनी

Sat, 28 Sep 2024 01:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 28 Sep 2024 01:58 PM IST
सार

Darbhanga News: DEO ने कहा कि प्रथम और द्वितीय चरण में बहाल किए गए शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान यह पाया गया कि कई शिक्षक, जिनके सीटीईटी में 60 प्रतिशत से कम अंक थे, कैसे नियुक्त हो गए। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Darbhanga News: DEO sought clarification from 46 teachers from outside state appointed by BPSC
शिक्षा भवन, दरभंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखंडों में बीपीएससी द्वारा बहाल किए गए राज्य से बाहर के 46 शिक्षकों की नियुक्ति पर सवाल खड़ा हो गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) समर बहादुर सिंह ने इन शिक्षकों से गलत आरक्षण का लाभ लेकर नौकरी हासिल करने के आरोप में स्पष्टीकरण मांगा है। इन शिक्षकों से पूछा गया है कि क्यों न उनकी सेवा को निरस्त कर दिया जाए, क्योंकि उनकी नियुक्ति सीटीईटी परीक्षा में 60 प्रतिशत से कम अंक लाने के बावजूद हुई है, जबकि राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों के लिए ऐसी कोई छूट नहीं थी।

विज्ञापन

 
'...तो नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी'
DEO ने कहा कि प्रथम और द्वितीय चरण में बहाल किए गए शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान यह पाया गया कि कई शिक्षक, जिनके सीटीईटी में 60 प्रतिशत से कम अंक थे, कैसे नियुक्त हो गए। जबकि यह नियम केवल राज्य के अंदर के अभ्यर्थियों के लिए था। इस संदर्भ में सभी 46 शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर अपने साक्ष्यों के साथ स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। अगर वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

 
शिक्षा विभाग में हड़कंप 
इस पत्र के जारी होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों की बहाली प्रक्रिया पर सवाल उठने के बाद सभी शिक्षक चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन विद्यालय अध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब
प्रावि बुढ़िया सुकरासी के देवकीनंदन, मवि सुघराइन के कुसुमलता यादव, प्रावि विशुनिया के प्रतिभा कांत, प्रावि पोहद्दी शनगाही टोला की शिवानी देवी, प्रावि बरियौल उर्दू के केएम राधिका यादव, नव प्राथमिक विद्यालय कहरिया के तपस कुमार मंडल, मध्य विद्यालय विष्णुपुर घाट के चंद्र प्रकाश, प्राथमिक विद्यालय सिसौनी के कमलेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर की लेखिका, प्राथमिक विद्यालय गोढ़िया घाट की ज्योति, मध्य विद्यालय बकमंडल के केएम शिवानी, प्राथमिक विद्यालय गंगदह की पूजा, प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय रामनगर की अंजली कुशवाहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्हौली की पारुल रानी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकरमपुर की ममता देवी, मध्य विद्यालय बलिया बेनीपुर की नूर सना, उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजवाड़ा की कुमारी अर्चना, प्राथमिक विद्यालय राजेबाबू टोल की निधि तिवारी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर की वंदना सिंह, मध्य विद्यालय छोटाई पट्टी की राजनंदनी, प्राथमिक विद्यालय जमाल की मंगेश लता, विद्यालय बालाघाट की गरिमा प्रजापति, मध्य विद्यालय मोहनपुर के केएम मानसी, नव प्राथमिक विद्यालय ढ़ाब कुसुमपट्टी की अर्चना देवी, प्राथमिक विद्यालय छतौना की सीमा यादव, उच्च माध्यमिक विद्यालय डीलाही के नरेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय सुरह शक्ति की आरती देवी, मध्य विद्यालय चंदन पट्टी कन्या की सजारा खातून, उच्च माध्यमिक विद्यालय अथलोम की अर्चना कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय नभरपट्टी की रेखा देवी, मध्य विद्यालय कमलदह की सायरा बानो, मध्य विद्यालय चनुआटोल की सुशीला, प्राथमिक विद्यालय रामनगर के अभिषेक सिंह, उच्च माध्यमिक विद्यालय भरतपुर की अर्चना गुप्ता, मध्य विद्यालय चकला की प्रिया भदोरिया, मध्य विद्यालय पोहद्दी की प्रतिभा, मध्य विद्यालय कानपुर की कांति देवी, मध्य विद्यालय कनोखर की अर्चना कुशवाहा, राजकीय बुनियादी विद्यालय मोरो की हुमैरा खानम, उच्च माध्यमिक विद्यालय बसैला की कंचन कुशवाहा, मध्य विद्यालय लोहानी की सृष्टि गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय पोहद्दी सांगाही टोला की शिवानी देवी, प्राथमिक विद्यालय लरौछघाट की सुमित्रा चौहान और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय किरतपुर की केएम समीक्षा आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed