{"_id":"667541424381bae1d5022bc3","slug":"darbhanga-metro-cm-cabinet-gave-approval-possibility-of-metro-running-from-airport-to-ekmighat-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Darbhanga Metro: CM कैबिनेट से मिली सहमति से आम लोगों में खुशी, एयरपोर्ट से एकमीघाट तक मेट्रो चलने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Darbhanga Metro: CM कैबिनेट से मिली सहमति से आम लोगों में खुशी, एयरपोर्ट से एकमीघाट तक मेट्रो चलने की संभावना
Fri, 21 Jun 2024 02:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:31 PM IST
सार
Darbhanga Metro: दरभंगा नगर निगम के सिटी मैनेजर रवि अमरनाथ ने कहा कि मेट्रो ट्रेन चलाने को लेकर अभी सरकार ने सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है। इसके बाद एक लंबी प्रक्रिया से गुजरने के बाद यहां मेट्रो लाइन बिछाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
दरभंगा में मेट्रो शुरू करने की मिली सैद्धांतिक सहमति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट ने दरभंगा में मेट्रो ट्रेन चलाने को लेकर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इससे दरभंगा के लोगों में खुशी का माहौल है। इसे जिले के विकास का दूसरा पैमाना माना जाएगा। इससे पहले 2020 में दरभंगा एयरपोर्ट की शुरुआत की गई थी, जिसे देशभर में सफलतम एयरपोर्ट माना जा रहा है। अब मेट्रो रेल के परिचालन की घोषणा जिले के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
उम्मीद की जा रही है कि दरभंगा में मेट्रो ट्रेन को दरभंगा एयरपोर्ट से होकर दरभंगा स्टेशन के पश्चिम भाग मिर्जापुर होते हुए डीएमसीएच, लहेरियासराय होते हुए शहर के आखिरी हिस्से एकमीघाट तक चलाया जाएगा। एकमीघाट तक मेट्रो चलाए जाने की उम्मीद इसलिए जताई जा रही है क्योंकि दरभंगा का प्रस्तावित एम्स इसी इलाके के शोभन बाईपास में बनाया जाना संभावित है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लहेरियासराय-समस्तीपुर मुख्य मार्ग वीआईपी सड़क भी कनेक्टेड है। वहीं, इससे पड़ोसी जिले से आने जाने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा। गांधीनगर के सीतेश कुमार ने कहा कि शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से रोज लोगों को जूझना पड़ता है। मेट्रो सेवा अगर भविष्य में शुरू हो जाती है तो काफी संख्या में शहर से सटे जगहों तक आसानी से जाया जा सकता है। मेट्रो से सस्ता और सुलभ यात्रा के लिए लोग इसका उपयोग करेंगे। इस कारण सड़कों पर चलने वाले यात्रियों की संख्या में भी कमी आएगी। अभी यात्रियों और वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण लोग जाम की समस्या से कराहते रहते हैं।
विज्ञापन
दरभंगा के नगर भाजपा विधायक संजय सरावगी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अभी तो मुख्यमंत्री के द्वारा कैबिनेट से सिर्फ सैद्धांतिक सहमति मिली है। इसके बाद एक लंबी प्रक्रिया बची हुई है। इन सारी प्रक्रियाओं से गुजरते हुए बनना शुरू हो जाती है तो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। वहीं, इससे शहर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात भी मिल जाएगी।
दरभंगा नगर निगम के सिटी मैनेजर रवि अमरनाथ ने कहा कि मेट्रो ट्रेन चलाने को लेकर अभी सरकार ने सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है। इसके बाद एक लंबी प्रक्रिया से गुजरने के बाद यहां मेट्रो लाइन बिछाने का काम शुरू होगा।