फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga: High speed tractor crushed girl student, after death villagers blocked road, demanded compensation

Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्रा को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर की मुआवजे की मांग

Mon, 03 Mar 2025 01:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 03 Mar 2025 01:32 PM IST
सार

Darbhanga News: पुलिस ने बताया कि छात्रा घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
Darbhanga: High speed tractor crushed girl student, after death villagers blocked road, demanded compensation
रोते-बिलखते मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के फेकला थाना क्षेत्र के बलहा गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृत छात्रा की पहचान बलहा गांव निवासी शिवनारायण साह की बेटी कंचन कुमारी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही फेकला थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। जबकि ठोकर मारने वाले ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। वहीं, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतका की मां और बलहा पंचायत की पंच पचिया देवी ने बताया कि उनकी बेटी छठी कक्षा में पढ़ती थी। वह हमसे पैसे लेकर कॉपी लाने के लिए दुकान गई थी। इस दौरान एक मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
वहीं, फेकला थानाध्यक्ष मोती कुमार ने बताया कि शिव नारायण साह की बेटी कंचन कुमारी घर के बाहर खड़ी थी। ट्रैक्टर जोगियारा से जीवर गांव की ओर जा रहा था। इसी बीच बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार मुआवजे का भुगतान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed