फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga Criminals absconded after looting 5 lacs from CSP operator villagers caught 2 miscreants with pistol

Bihar Crime: सीएसपी संचालक से पांच लाख लूटकर अपराधी फरार, ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पिस्तौल के साथ पकड़ा

Sat, 18 May 2024 12:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 18 May 2024 12:40 PM IST
सार

Darbhanga Crime: दरभंगा में बाइक सवार चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर सीएसपी संचालक से पांच लाख रुपये लूट लिए और फरार होने लगे। हालांकि ग्रामीणों ने दो बदमाशों पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

विज्ञापन
Darbhanga Criminals absconded after looting 5 lacs from CSP operator villagers caught 2 miscreants with pistol
ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पिस्तौल के साथ पकड़ लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के गोधाइला गांव से एक सीएसपी संचालक से बाइक सवार चार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भाग रहे अपराधियों में से दो को ग्रामीणों ने खदेड़कर पिस्टल के साथ पकड़ लिया। लेकिन बाकी दो बाइक सवार अपराधी रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए। पकड़े गए अपराधियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के विजयी छपरा गांव निवासी अर्जुन कुमार और अभिषेक कुमार के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अहले सुबह सीएसपी खुलते ही अपराधियों ने सीएसपी संचालक को पिस्तौल का भय दिखाकर पांच लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए। वहीं, इस दौरान पास में खड़े एक ग्रामीण ने विरोध जताया तो अपराधियों ने छुरा मारकर उसे जख्मी कर दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय विशनपुर थाना को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed