फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Crime In Bihar youth was beaten to death in dispute during gambling in Samastipur village youth is accused

Crime In Bihar: जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या, गांव के युवक पर आरोप

Fri, 01 Nov 2024 04:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 01 Nov 2024 04:20 PM IST
सार

जुआ खेलने के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही एक युवक पर लग रहा है।

विज्ञापन
Crime In Bihar youth was beaten to death in dispute during gambling in Samastipur village youth is accused
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ पश्चिम गांव में दीपावली की रात जुआ खेलने के दौरान विवाद के बाद एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान गांव के स्वर्गीय किशुन पासवान के पुत्र मुरारी पासवान 30 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदस्य अस्पताल भेजा है। उधर, इस मामले में नामजद प्राथमिकी की दर्ज की गई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक का दोस्त सोनू कुमार ने बताया कि मुरारी रात गांव के ही गोलू पासवान एवं दो अन्य लड़कों के साथ घर के पास ही दीपावली के मौके पर जुआ खेल रहा था। इसी दौरान गोलू से विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें मुरारी के गर्दन पर चोट लग गई, जिसके बाद परिवार के लोगों ने इसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इसकी मौत हो गई। युवक की मौत होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन


पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा 
सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने बताया कि जुआ खेलने के दौरान दोस्तों के बीच की विवाद हुआ था। जिसके बाद मुरारी के साथ लोगों ने मारपीट कर दी थी परिवार के लोग उपचार के लिए अस्पताल ले गए । जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में परिवार के लोगों द्वारा गांव के ही गोलू कुमार एवं दो अन्य को आरोपी बनाया गया है घटना के संबंध में प्राथमिक की दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है आरोपी फरार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed