{"_id":"672f5d20a4e2fc6a830ff01e","slug":"crime-in-bihar-half-burnt-body-of-a-woman-recovered-in-samastipur-husband-had-married-another-woman-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime In Bihar: महिला की अधजली लाश बरामद, पति ने कर ली थी दूसरी शादी, आरोप- हत्या कर चोरी-छिपे जला रहे थे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime In Bihar: महिला की अधजली लाश बरामद, पति ने कर ली थी दूसरी शादी, आरोप- हत्या कर चोरी-छिपे जला रहे थे शव
Sat, 09 Nov 2024 06:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 09 Nov 2024 06:31 PM IST
सार
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली में एक विवाहिता के आधा जले शव को मायके वालों ने बरामद किया है। मृतका की हत्या कर चोरी-छिपे शव को जलाया जा रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मृतक महिला और उसका पति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली में एक विवाहिता की हत्या कर शव को जलाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने मौके से शव का अवशेष बरामद किया है। विवाहिता पतैली पूर्वी पंचायत के दिनकर चौधरी की पत्नी ज्योति कुमारी 22 वर्ष बताई गई है।
विज्ञापन
बताया गया है कि ज्योति की शादी करीब चार साल पूर्व हुई थी। उधर, इस घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले सब घर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विभाग की टीम को मौके पर बुलाया है। फॉरेंसिक विभाग की टीम में शव का कुछ लुथड़ा और हड्डी बरामद की है। एसपी अशोक मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया गया है कि ज्योति का मायके रोसरा थाना क्षेत्र में है, उसकी शादी करीब चार साल पहले दिनकर चौधरी के साथ हुई थी। दिनकर मजदूरी करता है। बताया गया है कि इसी दौरान दिनकर ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद ज्योति के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं थे। घर में हमेशा मारपीट की घटनाएं होती रहती थी। बताया गया कि रात ससुराल वालों ने ज्योति की पीट-पीट कर हत्या कर दी और मामला खुले नहीं इसलिए सुबह-सुबह उसके शव को जमुआरी नदी किनारे ले जाकर जला रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान ग्रामीणों को भनक लग गई और ग्रामीण ने ज्योति के परिवार वालों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद ज्योति के परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो सभी लोग वहां से फरार हो गए। बाद में घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जल रही चिता को बुझाया और मौके से कुछ लूथड़ा और हड्डी बरामद की। इसके बाद फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर पहले 112 नंबर की टीम को मौके पर भेजा गया था। घटना के सत्यापन की बात मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची। घटना स्थल से शव का लूथरा और कुछ हड्डी बरामद की गई है। बताया गया कि ज्योति की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। घटना के बाद उसके ससुराल वाले वहां से फरार हो गए हैं। घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर शव को जलाया जा रहा था, पूरे मामले की जांच की जा रही है।