फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Court employee shot dead in Home darbhanga news

Bihar: न्यायालय कर्मी की घर में घुसकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाग निकले अपराधी; सिर और छाती में मारी गोली

Sun, 01 Feb 2026 11:01 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 11:01 PM IST
सार

Bihar News : बिहार में अपराधियों के बुलंद हौसले का एक और प्रमाण सामने आया है। इस बार एक न्यायालय कर्मी को घर में घुसकर गोलियों से भून दिया गया है। मौके पर ही मौत हो गई। अपराधी आसानी से भाग भी निकले।

विज्ञापन
Court employee shot dead in Home darbhanga news
फाइल फोटो : हरिशंकर शर्मा

विस्तार

दरभंगा में कमतौल थाना क्षेत्र के कोटपट्टी गांव में रविवार की देर शाम अपराधियों ने एक व्यक्ति की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरिशंकर शर्मा के रूप में हुई है, जो कोर्ट के कर्मचारी बताए जाते हैं। हमलावरों ने उनके सिर और छाती में गोली मारी है। घटना की सूचना मिलते ही कमतौल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी और डीएसपी-2 शुभेंद्र कुमार सुमन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित
बताया जाता है कि हमलावरों ने हरिशंकर शर्मा उर्फ 'बिजली' (50) पर उनके घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। सिर और छाती में गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए डीएमसीएच (DMCH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हत्यारों की पहचान के लिए कई बिंदुओं पर हो रहा काम
पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की है। हत्या को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कमतौल थाना पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। वहीं, हत्यारों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद ली जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में भारी दहशत व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने से 500 मीटर दूरी पर घटना, पहले रेकी भी की
मृतक के चचेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि कमतौल थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर यह घटना हुई है। उन्होंने कहा, "मेरे भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, वह हमेशा ग्रामीणों की मदद ही करते थे।" घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी मौजूद थे, जबकि उनका बेटा कुछ देर पहले ही बाजार गया था। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने रेकी करने के बाद इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान की जा रही है और शीघ्र ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed