फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Young man dies tragically in collision between truck and bike in Samastipur

Bihar: ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया तीन घंटे तक सड़क जाम

Wed, 21 May 2025 02:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 21 May 2025 02:05 PM IST
सार

Bihar: एएसपी संजय पांडे ने बताया कि ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की मौके पर मौत हो गई है। लोगों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम किया था, जिसे शांतिपूर्वक समाप्त करा लिया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar: Young man dies tragically in collision between truck and bike in Samastipur
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना वैनी-ताजपुर मुख्य सड़क पर स्थित एल्यूमिनियम फैक्ट्री के पास हुई, जहां तेज़ रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

विज्ञापन

मृत युवक की पहचान वैनी गांव निवासी श्यामू राय के पुत्र विनय कुमार के रूप में की गई है। वह सुबह करीब 9 बजे बाइक से किसी काम से ताजपुर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विनय की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और गुस्से में आकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और घटनास्थल के पास ब्रेकर बनाने की मांग की। उनका कहना था कि ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहन चालक तेज़ गति से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मी गए हड़ताल पर, अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठप

सड़क जाम के कारण ताजपुर-वैनी मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया-बुझाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सड़क जाम हटवाया जा सका।

पुलिस ने की कार्रवाई
एएसपी संजय पांडे ने बताया कि ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की मौके पर मौत हो गई है। लोगों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम किया था, जिसे शांतिपूर्वक समाप्त करा लिया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed