{"_id":"682d8ef7420891649701281d","slug":"bihar-news-bihar-health-department-sweeper-went-on-strike-hospital-system-collapsed-in-saharsa-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मी गए हड़ताल पर, अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मी गए हड़ताल पर, अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठप
Wed, 21 May 2025 01:59 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 21 May 2025 01:59 PM IST
सार
Bihar: सदर अस्पताल की सफाई व्यवस्था में तैनात सफाई कर्मी दो माह से वेतन नहीं मिलने के बाद बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके कारण अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन
सफाईकर्मियों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा जिले के सदर अस्पताल में सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के सफाई कर्मियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। सफाई कर्मियों ने एजेंसी पर दो माह से मानदेय भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मानदेय भुगतान पर टालमटोल किया जा रहा है। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गया है। यदि सफाई कर्मियों का हड़ताल जारी रहा तो मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
बता दें कि सदर अस्पताल में आउटसोर्सिंग के साफ-सफाई का जिम्मा ज्ञान भारती एनजीओ को है। जिनके अधीन सदर अस्पताल के साफ सफाई के लिए 40 सफाई कर्मी रखे गए है। लेकिन सफाई कर्मियों को मार्च और अप्रैल महीने का मासिक भुगतान नहीं किया गया है। जिसको लेकर बुधवार को सहरसा सदर अस्पताल के ओपीडी के सामने तमाम सफाई कर्मीयों ने हड़ताल शुरू कर दिया। सफाई कर्मियों ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने से भुखमरी की स्थिति हो गई है।
पढ़ें: बिना अनुमति मंदिर के रास्ते के लिए स्कूल में कर दी तोड़फोड़, दो कमरे भी ध्वस्त; अज्ञात पर मामला दर्ज
विज्ञापन
बिना वेतन के तीसरा महीना चल रहा है। दुकानदार को पैसा नहीं देने पर अब वह भी उधार देना बंद कर दिया गया है। विगत दो महीने का बकाया भुगतान की राशि को लेकर एनजीओ के कर्मी के द्वारा यह कहा जा रहा है कि जल्द ही आप लोगों का भुगतान हो जाएगा। सिर्फ आश्वासन के भरोसे दो महीने से अब तीसरे महीने का 21 दिन गुजर रहा है। लेकिन वेतन का भुगतान नहीं किया गया। थक हार कर हम लोग हड़ताल करने को मजबूर हैं। उन लोगों ने कहा कि जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा। सिविल सर्जन डॉ केके मिश्रा ने कहा सफाई कर्मियों की हड़ताल पर चले जाने जाने से सफाई बाधित होगी। अस्पताल प्रबंधन को आउटसोर्सिंग के एनजीओ से बात कर समस्या का समाधान निकालने का निर्देश दिया गया है।