फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Woman gives birth to a child in Saharsa-Laheriyasarai train Railway Minister likes picture posted by DRM

Bihar: सहरसा-लहेरिया सराय ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, DRM के पोस्ट तस्वीर पर रेल मंत्री का लाइक

Thu, 17 Oct 2024 04:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 17 Oct 2024 04:28 PM IST
सार

सहरसा-लहेरिया सराय ट्रेन में महिला यात्री ने बच्चे को जन्म दिया है। वहीं, DRM समस्तीपुर कार्यालय ने तस्वीर साझा कर खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
Bihar Woman gives birth to a child in Saharsa-Laheriyasarai train Railway Minister likes picture posted by DRM
महिला ने बच्चे को दिया जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा से लहेरिया सराय ट्रेन संख्या 05548 में सफर कर रही गर्भवती महिला यात्री ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया है। बताया जाता है महिला यात्री मीना कुमारी को ट्रेन में यात्रा के दौरान प्रसव पीड़ा होना शुरू हो गया, जिसके बाद महिला ने चलती ट्रेन में ही एक शिशु को जन्म दिया।

विज्ञापन


चलती ट्रेन में शिशु के जन्म की सूचना मिलते ही दरभंगा जंक्शन पर रेलवे अस्पताल में तैनात डॉ. ऋचा मिश्रा और सहायक कर्मी चिंटू महिला यात्री की मदद करते हुए ट्रेन से उतारकर अस्पताल लाया। जहां से जांच के बाद उसे डीएमसीएच भेज दिया गया है। इस बात की सूचना डीआरएम समस्तीपुर कार्यालय सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। इसमें डॉ. ऋचा मिश्रा और एक आरपीएफ की महिला सिपाही बच्चे को अपने गोद में लेकर खुश दिखाते नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है, सहरसा से दरभंगा आ रही ट्रेन संख्या 05548 में सफर कर रही गर्भवती महिला मीना कुमारी का प्रसव ट्रेन में ही हो गया। जहां डॉ. रिचा मिश्रा और स्टाफ चिंटू ने उसका इलाज किया। मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें आगे की देखभाल के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। डीआरएम समस्तीपुर कार्यालय द्वारा इसे सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है, जिसे रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने भी लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed