फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Vaibhav Suryavanshi Samastipur has been appointed captain of the Indian U-19 team for the Africa tour

Bihar: समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी को मिली अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय U-19 टीम की कप्तानी, खुशी की लहर

Sat, 27 Dec 2025 09:40 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 09:40 PM IST
सार

Bihar: समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। चोट के कारण आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा बाहर हैं।

विज्ञापन
Bihar: Vaibhav Suryavanshi Samastipur has been appointed captain of the Indian U-19 team for the Africa tour
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए इंडिया अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है। भारतीय अंडर-19 टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि आरोन जॉर्ज को उपकप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: एजेंटों की बदसलूकी से तंग आकर मजदूर ने की खुदकुशी, पूर्णिया में ग्रुप लोन ने ली एक और जान

विज्ञापन

टीम के नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे और उपकप्तान विहान मल्होत्रा कलाई में चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। दोनों खिलाड़ी आगे के इलाज के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे और इसके बाद आईसीसी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल होंगे। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 3 जनवरी, दूसरा 5 जनवरी और तीसरा व अंतिम वनडे 7 जनवरी को विलमोर पार्क में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय अंडर-19 टीम (दक्षिण अफ्रीका दौरा)

  • वैभव सूर्यवंशी (कप्तान)

  • आरोन जॉर्ज (उपकप्तान)

  • वेदांत त्रिवेदी

  • अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर)

  • हरवंश सिंह (विकेटकीपर)

  • आर.एस. अंबरीश

  • कनिष्क चौहान

  • खिलन ए. पटेल

  • मोहम्मद एनान

  • हेनिल पटेल

  • डी. दीपेश

  • किशन कुमार सिंह

  • उद्धव मोहन

  • युवराज गोहिल

  • राहुल कुमार

वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी मिलने की खबर से समस्तीपुर सहित पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। क्रिकेट प्रेमी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed