फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Strict instructions for attendance checking in govt hospitals, preparation to take action on negligence

Bihar News: सरकारी अस्पतालों में उपस्थिति जांच के सख्त निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की तैयारी

Wed, 20 Nov 2024 03:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 20 Nov 2024 03:40 PM IST
सार

Darbhanga News: प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार ने डीएमसीएच के औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित डॉक्टरों और कर्मियों की उपस्थिति काटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तीनों शिफ्ट के रोस्टर की नियमित जांच कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
Bihar: Strict instructions for attendance checking in govt hospitals, preparation to take action on negligence
डीएमसीएच लापरवाही मामले के बाद हरकत में आई सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में लापरवाही का मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति की सख्ती से जांच करने का निर्देश दिया है। यह कदम जाले प्रखंड की अंजला कुमारी के ऑपरेशन के दौरान पेट में टेट्रा (ब्लड साफ करने वाला कपड़ा) छोड़ने की घटना के बाद उठाया गया है। 

विज्ञापन

 
लापरवाही के मामले ने सरकार को किया सक्रिय
जानकारी के मुताबिक, जाले प्रखंड के ब्रह्मपुर पश्चिमी निवासी शिवम ठाकुर की पत्नी अंजला कुमारी का आठ अक्तूबर को DMCH में प्रसव के लिए ऑपरेशन किया गया था। 15 अक्तूबर को डिस्चार्ज के बाद महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। ड्रेसिंग के दौरान महिला के पेट से टेट्रा निकलने की खबर मीडिया में सुर्खियां बनी। इस गंभीर लापरवाही पर सरकार ने तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। 
विज्ञापन

 
अस्पतालों में रोस्टर व उपस्थिति की सख्त जांच
इस मामले के बाद प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार ने DMCH का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी, सुपर स्पेशलिटी और ओपीडी विभागों का जायजा लिया। अनुपस्थित डॉक्टरों और कर्मियों की उपस्थिति काटने का निर्देश दिया गया। आयुक्त ने कहा कि तीनों शिफ्ट के रोस्टर की नियमित जांच कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सरकार ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति की सख्ती से जांच की जाए। प्रत्येक अस्पताल से रोस्टर और रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। 

 
घटना ने उठाए स्वास्थ्य विभाग पर सवाल
अंजला कुमारी की स्थिति ने अस्पतालों की लापरवाही और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। महिला के परिवार ने इस मामले में न्याय और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रमंडलीय आयुक्त ने स्पष्ट किया कि अनुपस्थिति और लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। इससे अस्पतालों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed