फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Samastipur News: Fugitive accused arrested in sensational robbery case of about Rs 10 crore in Bank of M

Bihar Crime: बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में 15वीं गिरफ्तारी, मुंबई में मजदूरी कर रहा था एक लाख का इनामी

Tue, 16 Dec 2025 03:05 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 16 Dec 2025 03:05 PM IST
सार

समस्तीपुर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुए करीब 10 करोड़ रुपये के लूटकांड में पुलिस ने 15वीं गिरफ्तारी करते हुए एक लाख के इनामी आरोपी बैजनाथ कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद मुंबई में मजदूरी कर छिपा हुआ था।

विज्ञापन
Bihar Samastipur News: Fugitive accused arrested in sensational robbery case of about Rs 10 crore in Bank of M
बैंक लूटकांड में फरार चल रहा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुए करीब 10 करोड़ रुपये के सनसनीखेज लूटकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस की टीम ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पटोरी थाना क्षेत्र के उत्तरी धमौन गांव में छापेमारी कर लूटकांड में वांछित यदुवंश राय के पुत्र बैजनाथ कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी समस्तीपुर से फरार होकर मुंबई चला गया था।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी के घर की तलाशी के दौरान पहले ही बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लूटे गए करीब 10 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया था। हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि बैजनाथ कुमार महाराष्ट्र से पटोरी पहुंचा है और लूट के सोने को ठिकाने लगाने की तैयारी में है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस टीम ने छापेमारी कर पाई सफलता
एएसपी संजय पांडे ने बताया कि लूटकांड के बाद बैजनाथ कुमार मुंबई फरार हो गया था और वहां कल्याणी इलाके में मजदूरी कर छिपकर रह रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि वह लूटा हुआ सोना ठिकाने लगाने के लिए पटोरी आया है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर लूट में हिस्से के रूप में मिले करीब 65 ग्राम सोना उसके घर से बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि बैजनाथ लंबे समय से वैशाली के सोना लूट गिरोह से जुड़ा हुआ है और कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। लूट से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर सोने की बरामदगी से जुड़े अन्य बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Bihar: विकास को रफ्तार देने के लिए कैबिनेट में बड़ा कदम, जानें क्या है सात निश्चय-तीन कार्यक्रमों का प्रारूप



अब तक कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है

उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले 14 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की लगातार कार्रवाई में अब तक 3 किलो 485 ग्राम 186 मिलीग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.85 करोड़ रुपये है।

7 मई को दिनदहाड़े हुई थी लूट
गौरतलब है कि यह लूट की वारदात इसी वर्ष 7 मई को दिनदहाड़े हुई थी, जब आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में धावा बोलकर करीब 15 लाख रुपये नकद और 10 करोड़ रुपये से अधिक का सोना लूट लिया था। लूटा गया अधिकांश सोना गोल्ड लोन के रूप में बैंक में जमा था। इस मामले में पहले ही लूट के मास्टरमाइंड रमेश झा, दीपक कुमार उर्फ दीपक मुंशी, कर्मवीर उर्फ धर्मवीर समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed