फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Road Accident Two bikes collided in Madhubani one died other seriously injured

Bihar Road Accident: दो बाइकों में हुई जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Thu, 27 Feb 2025 07:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 07:28 PM IST
सार

Road Accident News: दो बाइकों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दौरान एक बाइक सवार की मौत, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Two bikes collided in Madhubani one died other seriously injured
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधुबनी जिले में तेज रफ्तार से जा रही दो बाइक आपस में टकरा गई। इसमें एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। घटना रहिका थाना क्षेत्र के सप्ता गांव के पेट्रोल पंप के समीप की है।

विज्ञापन


दुर्घटना होने के बाद गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान सोनू कुमार पासवान के रूप में हुई है। रेखा थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि दो बाइकों की आपस में टक्कर हुई है। इसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों के द्वारा दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed