{"_id":"67c06f63479f15e1da031729","slug":"bihar-road-accident-two-bikes-collided-in-madhubani-one-died-other-seriously-injured-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Road Accident: दो बाइकों में हुई जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Road Accident: दो बाइकों में हुई जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Thu, 27 Feb 2025 07:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 27 Feb 2025 07:28 PM IST
सार
Road Accident News: दो बाइकों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दौरान एक बाइक सवार की मौत, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मधुबनी जिले में तेज रफ्तार से जा रही दो बाइक आपस में टकरा गई। इसमें एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। घटना रहिका थाना क्षेत्र के सप्ता गांव के पेट्रोल पंप के समीप की है।
विज्ञापन
दुर्घटना होने के बाद गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
मृतक युवक की पहचान सोनू कुमार पासवान के रूप में हुई है। रेखा थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि दो बाइकों की आपस में टक्कर हुई है। इसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों के द्वारा दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन