फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police Scandal Land Mafia Links Surface in Madhubani Inspector Suspended After Shocking Probe

Bihar Police : बालू माफियाओं और दलालों का निकला मधुबनी पुलिस से ऐसा जुड़ाव! जांच के बाद दरोगा निलंबित

Mon, 05 May 2025 03:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 May 2025 03:45 PM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि एसआई संतोष कुमार को अक्सर दलालों के साथ थाना परिसर में देखा जाता था, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही थी। फिलहाल एसपी ने उन्हें निर्देश दिया है कि वे आगामी 5 दिनों के भीतर अपने ऊपर लगे आरोपों पर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

विज्ञापन
Bihar Police Scandal Land Mafia Links Surface in Madhubani Inspector Suspended After Shocking Probe
एसपी योगेंद्र कुमार व एएसआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालू माफियाओं और दलालों से सांठगांठ रखने के आरोप में मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने जयनगर थाना में पदस्थापित एसआई संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जयनगर डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में पाया गया कि एसआई संतोष कुमार अनुसंधानकर्ता के पद पर रहते हुए अनुसंधान कार्यों में रुचि नहीं ले रहे थे। वे अक्सर दलालों के साथ थाना परिसर में देखे जाते थे, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही थी। आम नागरिकों ने भी उनके कार्यशैली को लेकर कई बार शिकायतें की थीं।

विज्ञापन
पढ़ें; नीतीश कुमार सरकार में किस जाति का वर्चस्व, जदयू विधायक ने बता दिया; बोले- यह ढीठ और थेथर प्रजाति
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि संतोष कुमार बालू माफियाओं से संपर्क में थे और नागरिकों की शिकायतों पर उचित अनुसंधान नहीं कर रहे थे। इन गंभीर आरोपों को ध्यान में रखते हुए एसपी ने उन्हें निलंबित कर पुलिस केंद्र, मधुबनी में उपस्थित होने का आदेश दिया है। इसके साथ ही एसपी ने उन्हें निर्देश दिया है कि वे आगामी 5 दिनों के भीतर अपने ऊपर लगे आरोपों पर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed