फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Police recovered the Vibhuti Yadav son of BJP MP Ashok Yadav

Bihar: भाजपा सांसद अशोक यादव के पुत्र को पुलिस ने किया बरामद, 32 घंटे बाद सिमरी थाना क्षेत्र से मिला सुराग

Mon, 16 Jun 2025 05:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 16 Jun 2025 05:41 PM IST
सार

Bihar: लगातार 32 घंटे की खोजबीन के बाद जब विभूति यादव को सिमरी थाना क्षेत्र के सोभन एकमी इलाके में देखा गया, तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया। पढ़ें खबर

विज्ञापन
Bihar: Police recovered the Vibhuti Yadav son of BJP MP Ashok Yadav
सांसद का बेटा बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसद अशोक यादव के पुत्र विभूति यादव को पुलिस ने 32 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर लिया है। यह जानकारी खुद सांसद अशोक यादव ने दी। वहीं, सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि विभूति यादव को सिमरी थाना क्षेत्र के सोभन एकमी इलाके से बरामद किया गया है।

विज्ञापन

बताया गया है कि विभूति यादव रविवार सुबह हरे रंग की टी-शर्ट और हाफ पैंट पहनकर अपने आवास लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला से निकले थे। उनकी आखिरी झलक सीसीटीवी फुटेज में देखी गई थी, जिसके बाद परिजनों ने लहेरियासराय थाना में इसकी सूचना दी थी। सूचना मिलते ही दरभंगा पुलिस और लहेरियासराय थाना की टीम सक्रिय हो गई थी।

विज्ञापन

लगातार 32 घंटे की खोजबीन के बाद जब विभूति यादव को सिमरी थाना क्षेत्र के सोभन एकमी इलाके में देखा गया, तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया। सांसद पुत्र की सकुशल बरामदगी से परिजनों और समर्थकों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, अभी विभूति यादव मानसिक रूप से व्यथित नजर आ रहे हैं। उनके शरीर पर मच्छर के काटने के कई निशान पाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पसराहा स्टेशन पर ट्रेन से कटकर महिला की मौत, शरीर दो टुकड़ों में बंटा, परिजनों में मचा कोहराम

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एक विशेष टीम गठित कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। घर और आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। उसी में बंगाली टोला से बाहर जाते समय की तस्वीरें मिली थीं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि यह मामला अपहरण से जुड़ा था या युवक स्वेच्छा से कहीं गया था। सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed