Bihar: पसराहा स्टेशन पर ट्रेन से कटकर महिला की मौत, शरीर दो टुकड़ों में बंटा, परिजनों में मचा कोहराम
Bihar: हादसे की जानकारी मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ने महेशखूंट जीआरपी को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना के बाद से मृतका के घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पसराहा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। मृतका की पहचान पसराहा के महद्दीपुर वार्ड नंबर-1 निवासी विनोद सिंह की 45 वर्षीय पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मीरा देवी सुबह खेत में काम करने गई थीं। दोपहर के समय खेत से लौटते वक्त वह पसराहा स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं। घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
पढ़ें: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आई बाइक, हादसे में किशोरी की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
हादसे की जानकारी मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ने महेशखूंट जीआरपी को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना के बाद से मृतका के घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।