फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: only two flights took off from Darbhanga airport today Due to bad weather news in hindi

Bihar News: खराब मौसम ने हवाई सेवा पर लगाई रोक, आज सिर्फ दो विमानों ने दरभंगा एयरपोर्ट से भरी उड़ान

Sat, 27 Dec 2025 10:00 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 10:00 PM IST
सार

खराब मौसम के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से लगातार दूसरे दिन उड़ानें प्रभावित रहीं। शनिवार को इंडिगो व अकासा की सभी उड़ानें रद्द रहीं, जबकि स्पाइसजेट की दिल्ली व मुंबई की दो उड़ानें संचालित हुईं।

विज्ञापन
Bihar: only two flights took off from Darbhanga airport today Due to bad weather news in hindi
परेशान यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खराब मौसम ने दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी लगातार दूसरे दिन भी शनिवार को बनी रही है। वहीं शुक्रवार को दरभंगा एयरपोर्ट से सभी उड़ाने बंद रही है। दरभंगा सहित दूर दराज के जिलों से हवाई यात्रा करने आए यात्रियों को दिनभर इंतजार करने के बाद देर शाम सभी यात्री निराश होकर अपने घर लौट गए। शनिवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर इंडिगो और अकासा एयर का सभी उड़ान पूरी तरिके से रद्द कर दिया गया, जबकि स्पाइसजेट की एक दिल्ली और एक मुंबई की विमान ने उड़ान भरी।
विज्ञापन


शनिवार को दरभंगा एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की ओर से दरभंगा और दिल्ली-मुंबई के बीच एक-एक उड़ान का संचालन किया गया। मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान एसजी-334 निर्धारित समय से चार मिनट पहले पहुंची, जबकि दिल्ली से आने वाली उड़ान एसजी-495 तय समय से करीब 40 मिनट पहले लैंड हुई। शनिवार को कुल चार जोड़ी उड़ानों के रद्द होने से करीब 1240 से अधिक यात्रियों की यात्रा प्रभावित होने की बात कही जा रही है। राहत की बात यह रही कि एयरलाइंस कंपनियों ने उड़ान रद्द होने की सूचना यात्रियों को मोबाइल संदेश और सूचना पट के माध्यम से पहले ही दे दी थी, जिससे यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी। जो यात्री एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, वे सूचना मिलने के बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन


पढे़ं:  देशभर के वेब जर्नलिस्ट जुटे बिहार में, डिजिटल और सोशल मीडिया की खूबी-चुनौतियों पर चर्चा हुई
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा करने आए यात्री मनोज पोद्दार ने बताया की शुक्रवार को कोई भी विमान नहीं लैंड करने के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से सभी उड़ाने रद्द कर दी गई थी। लेकिन विमान कंपनी के द्वारा रिशेड्यूल की कोई सही व्यवस्था नहीं की गई। कंपनी के द्वारा हमें बताया गया DGCA की तरफ से रिशेड्यूल का कोई जबाबदेही नहीं होता है। हमलोगों को कोई खाने पीने की कोई व्यवस्था भी नहीं की गई। हम सुबह 10 बजे रात के आठ बजे तक कोई सुनने वाला नहीं है। ये मनमानी करते हुए कहते हैं कि 1 या 2 जनवरी की टिकट देंगे। 

दूसरे यात्री अभिषेक कुमार ने बताया की हमारी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। लेकिन विमान कंपनी के द्वारा यात्रियों के कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। अगर कैंसिल होने की जानकारी पहले कंपनी वाले दे दिए रहते कोई दूसरी व्यवस्था हमलोग करके अपने घर चले जाते। इधर, शुक्रवार को हैदराबाद से दरभंगा आ रही इंडिगो की एक उड़ान को खराब मौसम के कारण कोलकाता डायवर्ट किया गया था। इंडिगो के अधिकारियों के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित हैदराबाद वापस भेज दिया गया और वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed