फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar NIA raids Madhubani in connection with Rs 122 crore bank fraud case in Maharashtra goods evacuated shop

Bihar: महाराष्ट्र में हुए 122 करोड़ के बैंक घोटाला मामले में NIA का मधुबनी में छापा, दुकान से सामान कराया खाली

Thu, 27 Mar 2025 06:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Mar 2025 06:49 PM IST
सार

NIA Raids Madhubani: महाराष्ट्र में हुए 122 करोड़ के बैंक घोटाला मामले में NIA ने मधुबनी जिले में छापा मारा है। NIA की सात सदस्यीय टीम ने वाटसन स्कूल के पास छापेमारी की है।

विज्ञापन
Bihar NIA raids Madhubani in connection with Rs 122 crore bank fraud case in Maharashtra goods evacuated shop
एनआईए - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महाराष्ट्र में हुए 122 करोड़ के बैंक घोटाला मामले में एनआईए ने मधुबनी में छापा मारा है। बताया जा रहा है कि डिजिटल दुनिया के सीएमडी जावेद आजम महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री हैदर आजम के भाई हैं। बता दें कि एनआईए की सात सदस्यीय टीम ने वाटसन स्कूल के पास छापेमारी की है। यह छापेमारी दिन में करीब चार बजे हुई। दुकान में सभी सामान को खाली करवा दिया गया है। जहां छापेमारी हुई है वह इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स की दुकान है। महाराष्ट्र में न्यू इंडिया कॉपरेटिव बैंक में घोटाला हुआ था। इसी मामले में छापेमारी हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि जावेद आजम मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के गैसनगर के निवासी हैं। जावेद आजम का बिहार के कई जिलों में डिजिटल दुनिया का इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है। जहां इलेक्ट्रॉनिक गुड्स के सामग्री बेचे जाते हैं। बताया जाता है कि जावेद आजम का नाम महाराष्ट्र में न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में हुए 122 करोड़ के घोटाले में जुड़ता जा रहा है, जिसको लेकर NIA की सात सदस्य टीम तकरीबन दोपहर 2, 3 बजे के आसपास नगर थाना क्षेत्र के वाटसन स्कूल के निकट पहुंचकर डिजिटल दुनिया के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में छापेमारी की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट रूम की छत अचानक से गिरी, बाल-बाल बचे जज
विज्ञापन
विज्ञापन


उससे पूर्व ही डिजिटल दुनिया का शोरूम पूरी तरह से खाली हो चुका था। शोरूम में NIA की टीम डिजिटल दुनिया का मैनेजर मिल गया। मैनेजर को NIA की टीम ने अपने गिरफ्त में ले लिया और डिजिटल दुनिया के शोरूम के ऑफिस में छापेमारी की, जहां एक लैपटॉप मिला। वह लैपटॉप डिजिटल दुनिया के कार्यालय में काम का लैपटॉप है या किसी ग्राहक का NIA इसकी छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें: पांच साल की बच्ची को गोद में उठाकर ले गया बदमाश, गौशाला में ले जाकर किया दुष्कर्म

वहीं, मैनेजर से घंटों पूछताछ NIA की टीम ने की। एनआईए की टीम ने मकान मालिक से भी जानकारी हासिल किया। सूत्रों की माने तो डिजिटल दुनिया के मालिक के ठिकानों की जानकारी के लिए उसके मैनेजर को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। NIA की टीम के बारे में कहा जाता है कि NIA की टीम जिले में अभी मौजूद है, जो जावेद आजम के अन्य ठिकानों की तलाश में है। जिला मुख्यालय में NIA की धमक से हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed