फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Samastipur: Palayan Roko Naukari Do Yatra, Youth Congress says Govt is not for youth, but for capitalists

पलायन रोको नौकरी दो यात्रा: बेरोजगारी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, यूथ कांग्रेस बोली- सरकार पूंजीपतियों की हितैषी

Sun, 23 Mar 2025 07:14 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 23 Mar 2025 07:14 PM IST
सार

Samastipur News: यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सिर्फ कांग्रेस या यूथ कांग्रेस की नहीं, बल्कि उन करोड़ों बेरोजगार युवाओं की आवाज है जो आज नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं और हताशा में जी रहे हैं।

विज्ञापन
Samastipur: Palayan Roko Naukari Do Yatra, Youth Congress says Govt is not for youth, but for capitalists
पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा पहुंची समस्तीपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेरोजगारी के खिलाफ चल रही ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा रविवार को समस्तीपुर पहुंची। इस यात्रा का नेतृत्व यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु कर रहे हैं। हालांकि यात्रा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार शामिल नहीं हुए, लेकिन युवाओं का जोश और सरकार के खिलाफ आक्रोश साफ देखने को मिला।

विज्ञापन

 
यात्रा के समस्तीपुर आगमन के अवसर पर कांग्रेस जिला कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। उसमें उदय भानु ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सिर्फ कांग्रेस या यूथ कांग्रेस की नहीं, बल्कि उन करोड़ों बेरोजगार युवाओं की आवाज है जो आज नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं और हताशा में जी रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election:मोतिहारी में गरजे लालू यादव, बोले- कोई माई का लाल तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने से नहीं रोक सकता
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘बेरोजगारी से त्रस्त हैं युवा’
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश का युवा आज बेरोजगारी की वजह से मानसिक तनाव और निराशा का शिकार है। वह बदलाव चाहता है, लेकिन केंद्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सेवा में लगी है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देना नहीं चाहती, बल्कि उन्हें अग्निपथ जैसी योजनाओं के जरिए गुमराह कर रही है।
 
अग्निवीर योजना पर उठाए सवाल
उदय भानु ने अग्निवीर योजना को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने बताया कि जब सेना में बहाली की सारी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी थीं। लगभग 80 हजार युवाओं ने परीक्षा पास कर ली थी, तभी सरकार ने इस प्रक्रिया को अचानक रद्द कर अग्निवीर योजना लागू कर दी। इसके कारण आज हजारों नौजवान निराश हैं और कई आत्महत्या तक कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को चार साल के बाद सड़कों पर छोड़ने की साजिश है, ताकि वे बाद में पूंजीपतियों के अधीन काम करें।
 
 

Samastipur: Palayan Roko Naukari Do Yatra, Youth Congress says Govt is not for youth, but for capitalists
पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा पहुंची समस्तीपुर - फोटो : अमर उजाला

‘केंद्र ने देश को बना दिया पूंजीपतियों का अड्डा’
यूथ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश को पूंजीपतियों का अड्डा बना दिया है और युवाओं के हितों की कोई परवाह नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि युवाओं को सेना में स्थायी सेवा देने की बजाय चार साल की अस्थायी नौकरी देकर उनका भविष्य अंधेरे में धकेला जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Bihar:लालू ने कहा- इस बार बिहार का Cm बनेगा तेजस्वी, अपने नेता को रोटी-साग खिलाकर क्या बोल गए केदार यादव
 
यात्रा को मिला स्थानीय समर्थन
समस्तीपुर पहुंचने पर शहर के मोहनपुर पुल के पास कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद यात्रा जिले के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए आगे बढ़ी। मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गरीबदास, युवा हल्ला बोल के अध्यक्ष अनुपम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अबू तमीम और समस्तीपुर से लोकसभा प्रत्याशी हजारी सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।
 
इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को एकजुट करना और सरकार पर दबाव बनाना है कि वह रोजगार की जिम्मेदारी से भाग न सके। यूथ कांग्रेस का यह अभियान बिहार के अलग-अलग जिलों से होते हुए जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed