फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Young man shot dead in a bloody clash police begin investigation.

Bihar News: खूनी झड़प में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस; नशे को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 28 Oct 2025 04:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 28 Oct 2025 04:25 PM IST
सार

Bihar Crime: मृतक के दोस्त सोनू कुमार ने बताया कि वह संतोष और कुछ अन्य दोस्तों के साथ सड़क किनारे बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कुछ बाइक सवार युवक वहां से गुजर रहे थे। साइड देने को लेकर विवाद शुरू हो गया।

विज्ञापन
Bihar News: Young man shot dead in a bloody clash police begin investigation.
शव ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित पीपल पेड़ चौक पर छठ महापर्व के बीच सोमवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी संतोष यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। छठ पर्व की खुशियों के बीच इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नशे को लेकर हुए विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: ताड़ी को शराबबंदी कानून से छूट दी जाएगी', सारण में चुनावी सभा के दौरान तेजस्वी यादव का एलान 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के दोस्त सोनू कुमार ने बताया कि वह संतोष और कुछ अन्य दोस्तों के साथ सड़क किनारे बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कुछ बाइक सवार युवक वहां से गुजर रहे थे। साइड देने को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर भीड़ जुट गई और किसी ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के बीच भगदड़ मच गई। इसी दौरान बदमाशों ने संतोष को अकेला पाकर उस पर तीन से चार गोलियां दाग दीं। गोली संतोष के हाथ, कमर, कंधे और सीने में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई अमित कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा के समय से ही कुछ लोगों से उसके भाई का विवाद चल रहा था। सोमवार रात बदमाशों ने फोन कर संतोष को बुलाया और पहले गाली-गलौज के बाद गोली मार दी। बताया जा रहा है कि यह विवाद नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ था। इससे पहले भी बदमाशों ने दो बार संतोष पर जानलेवा हमला किया था, लेकिन वह बच गया था। इस बार हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed