फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga: Woman accuses husband of murder conspiracy says he had killed 2nd wife first now my life in danger

Bihar: ‘हुजूर, हमें बचा लीजिए! पति ने दूसरी पत्नी की कर दी थी हत्या, अब मेरी भी जान खतरे में’; पुलिस से गुहार

Tue, 01 Apr 2025 02:07 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 02:07 PM IST
सार

Darbhanga News: पुलिस ने बताया कि पूनम देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या कृष्णकांत झा वास्तव में अपनी दूसरी पत्नी की हत्या में शामिल था। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Darbhanga: Woman accuses husband of murder conspiracy says he had killed 2nd wife first now my life in danger
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की मामले की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘हुजूर, हमें बचा लीजिए!’ यह मार्मिक गुहार दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी कसरौर गांव निवासी पूनम देवी ने पुलिस से लगाई है। पूनम देवी ने अपने पति कृष्णकांत झा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पहले ही अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर चुका है और अब उसकी भी हत्या करने की योजना बना रहा है। इस डर से उसने पुलिस के पास जाकर अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई और पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं, घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: 10 करोड़ की चोरी के मुख्य आरोपी की मौत, पुलिस से भागता फिर रहा था; ट्रेन के सामने आकर दी जान
विज्ञापन

 
जमीन हड़पने और हत्या की साजिश का आरोप
पीड़िता पूनम देवी का कहना है कि उसका पति कृष्णकांत झा उसकी संपत्ति हड़पने के लिए आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसने आरोप लगाया कि 21 मार्च की सुबह कृष्णकांत झा ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पूनम देवी ने अपने बयान में कहा कि मुझे पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है, लेकिन पारिवारिक कारणों से मैंने कभी मामले को उजागर नहीं किया। अब मेरी जान को असली खतरा है, इसलिए पुलिस से मदद मांगने आई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पहले भी कर चुका है दूसरी पत्नी की हत्या
पीड़िता पूनम देवी ने खुलासा किया कि कृष्णकांत झा ने उसके रहते हुए दूसरी शादी कर ली थी। हालांकि कुछ ही दिनों बाद उसने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर दी। पूनम देवी को अब इस बात का डर सता रहा है कि कहीं उसके साथ भी वैसा ही न हो। पूनम देवी का कहना है कि कृष्णकांत झा की नीयत उसकी जमीन और संपत्ति पर है और इसके लिए वह हत्या तक करने को तैयार है।

 
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच जारी
घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि पूनम देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या कृष्णकांत झा वास्तव में अपनी दूसरी पत्नी की हत्या में शामिल था। थाना प्रभारी ने कहा कि हम मामले की गंभीरता को समझते हुए हर पहलू की जांच कर रहे हैं। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ममता की ताकत : अस्पताल ने नवजात की मौत बताई, 200 दिनों बाद मां ने बच्चे को जिंदा ढूंढ़ निकाला

 
गांव में चर्चा का विषय बना मामला
इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग इस बात से हैरान हैं कि एक व्यक्ति अपनी ही पत्नी की हत्या की साजिश रच सकता है। वहीं, पूनम देवी की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोग पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं, ताकि पीड़िता की जान बचाई जा सके और उसे न्याय मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed