{"_id":"66938a4c95ff282f0d047772","slug":"bihar-news-sawan-mela-special-train-will-run-from-jaynagar-raxaul-via-samastipur-saraigarh-to-deoghar-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जयनगर, रक्सौल से समस्तीपुर के रास्ते चलेगी सावन मेला स्पेशल, सरायगढ़ से देवघर के लिए भी होगा परिचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जयनगर, रक्सौल से समस्तीपुर के रास्ते चलेगी सावन मेला स्पेशल, सरायगढ़ से देवघर के लिए भी होगा परिचालन
Sun, 14 Jul 2024 01:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:50 PM IST
सार
Samastipur News: रेलवे के अनुसार सावन में सुल्तानगंज और देवघर जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे तीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रही है। जानें पूरी जानकारी...।
विज्ञापन
समस्तीपुर से होकर जाएगी सावन मेला स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन में देवघर जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे प्रशासन ने सावन के मौके पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ के नियंत्रण के लिए समस्तीपुर के रास्ते रक्सौल और जयनगर से देवघर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इसके अलावा मंडल के सरायगढ़ से देवघर के बीच भी स्पेशल ट्रेन का परिचालन पहली बार होगा।
विज्ञापन
रेलवे के अनुसार सावन में सुल्तानगंज और देवघर जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे तीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रही है।
रक्सौल-देवघर एक्सप्रेस ट्रेन रविवार, मंगलवार और गुरुवार को रवाना होगी। रक्सौल से 5.15 सुबह को खुलेगी। विभिन्न स्टेशनों पर रुकती हुई समस्तीपुर 9.50 पहुंचेगी। समस्तीपुर से खुलकर यह ट्रेन बरौनी, किउल, लखीसराय, जमुई, झाझा, और जसीडीह होते हुए देवघर 16:45 में ट्रेन पहुंचेगी। जबकि देवघर से यह ट्रेन 17:45 में यह रवाना होगी। यह ट्रेन रात में 2:40 बजे समस्तीपुर जंक्शन आएगी।
विज्ञापन
इसी तरह जयनगर आसनसोल एक्सप्रेस 05597/98 संख्या के साथ रवाना होगी। गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को यह ट्रेन चलेगी। जयनगर से 22:00 बजे खुलेगी और आसनसोल 11:30 में पहुंचेगी। समस्तीपुर यह ट्रेन रात में 12:45 बजे आएगी।
विज्ञापन
वहीं, रेलवे मंडल के सरायगढ़ देवघर एक्सप्रेस 055 73/74 संख्या के साथ रवाना होगी। सरायगढ़ से यह ट्रेन 3.05 में खुलेगी। देवघर 11:30 में पहुंचेगी। 11:45 में देवघर से खुलकर 22.15 में सरायगढ़ पहुंचेगी। 21 जुलाई से यह ट्रेन रवाना होगी, जिसमें सामान्य डब्बे रहेंगे।
समस्तीपुर-दुर्ग के बीच भी चलेगी वन-वे स्पेशल- मुजफ्फरपर-हाजीपुर- छपरा-वाराणसी-प्रयागराज-कटनी-रायपुर के रास्ते गाड़ी सं. 05599 समस्तीपुर-दुर्ग वन-वे स्पेशल 15 जुलाई से समस्तीपुर से चलेगी। समस्तीपुर से यह ट्रेन शाम 17.00 बजे खुलकर 17.50 बजे मुजफ्फरपर, 18.50 बजे हाजीपुर, 20.45 बजे छपरा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 21.30 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का एक, शयनयान श्रेणी के 14 और साधारण श्रेणी के तीन कोच होंगे।
मऊ-हटिया के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन- हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-जसीडीह-चितरंजन-धनाबाद के रास्ते गाड़ी सं. 05182 मऊ-हटिया वन-वे स्पेशल 15 जुलाई से चलेगी। मऊ जंक्शन से यह ट्रेन शाम 17.15 बजे खुलकर 21.10 बजे हाजीपुर 22.15 बजे मुजफ्फरपर, 23.30 बजे समस्तीपुर, 00.35 बजे बरौनी सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 14.30 बजे हटिया पहुंचेगी। इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 15 कोच होंगे।