फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Saharsa connected to country economic capital PM Narendra Modi flagged off Amrit Bharat train

Bihar News: देश की आर्थिक राजधानी से जुड़ा सहरसा, PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर अमृत भारत ट्रेन को किया रवाना

Thu, 24 Apr 2025 02:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Apr 2025 02:57 PM IST
सार

Amrit Bharat train: मधुबनी जिले के झंझारपुर में आयोजित कार्यक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर देश की तीसरी और बिहार की दूसरी अमृत भारत ट्रेन को रवाना किया।

विज्ञापन
Bihar News Saharsa connected to country economic capital PM Narendra Modi flagged off Amrit Bharat train
अमृत भारत ट्रेन रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की दूसरी ओर देश की तीसरी अमृत भारत ट्रेन जो सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाएगी। गुरुवार को यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन बनकर सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए विदा हुई। मधुबनी में आयोजित कार्यकम से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंड़ी दिखा कर ट्रेन को विदा किया। सहरसा जंक्शन पर भी सादे समारोह का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन


मौके पर मधेपुरा लोकसभा के सांसद दिनेश चंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे। सांसद यादव ने कहा कि यह कोसी क्षेत्र के लोगों का काफी पुरानी मांग थी, जो पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि यार्ड के रिमॉडलिंग के बाद कई और ट्रेनें चलाई जाएंगी। उद्घाटन ट्रेन के लिए लगभग ढाई सौ लोगों ने विभिन्न जगहों के लिए टिकट लिया था।
विज्ञापन




सवार यात्रियों ने कहा कि मुंबई में कोसी क्षेत्र के कई हजार लोग रहते हैं, जिसको आने जाने के लिए पटना की ओर रुख करना पड़ता था। इस ट्रेन के चलने से लोगों को काफी राहत होगी। लोगों ने कहा कि मध्यमवर्गीय के लिए यह ट्रेन काफी फायदेमंद है। 1050 रुपये में लोग सहरसा से मुंबई पहुंच जाएंगे। नए ट्रेन के साथ तस्वीर और सेल्फी लेने के लिए रेलवे कर्मी, आम लोग और यात्रियों में काफी होड मची रही। मालूम हो कि प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को यह ट्रेन सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए खुलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आजादी के बाद पहली बार बिथान से छुक-छुक चली ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

लोको पायलट ने की पूजा अर्चना 
उद्घाटन स्पेशल ट्रेन की कमान लोको पायलट पिंकू चौधरी संभाल रहे थे। उन्होंने अपने सहकर्मियों के साथ उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के इंजन का मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। उनके साथ सहायक लोको पायलट के रूप में कविराज कुमार थे। जबकि दूसरे तरफ के इंजन में लोको पायलट बीके शर्मा और अमित कुमार गुप्ता थे। वहीं, ट्रेन मैनेजर राजन कुमार सिन्हा और सीएलआई जगन्नाथ कुमार सिंह थे। लोको पायलट पिंकू चौधरी ने बताया कि यह ट्रेन यात्री के साथ-साथ चालक के लिए भी काफी कंफर्टेबल है। 

यह भी पढ़ें: 340 करोड़ लागत से गोपालगंज में बनेगा LPG बॉटलिंग प्लांट, पीएम मोदी ने मधुबनी से किया वर्चुअल शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed