फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Rjd party leader tejaswhi yadav claimed himself virat kohli cricket captain, why came in politics

Tejashwi Yadav: 'विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेल चुके'- तेजस्वी यादव बोले; मैं नौवीं फेल नहीं, क्रिकेटर हूं

Sat, 14 Sep 2024 06:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 14 Sep 2024 06:58 PM IST
सार

Bihar News : "लिगामेंट नहीं टूटा होता तो क्रिकेट में आगे बढ़ा होता। नौंवी फेल कहने वाले यह क्यों नहीं बताते हैं कि विराट कोहली ने मेरी कप्तानी में क्रिकेट खेला था।" तेजस्वी यादव ने दावा किया कि टीम इंडिया में आधे से ज्यादा उनके जूनियर या बैचमेट हैं।
 

विज्ञापन
Bihar News: Rjd party leader tejaswhi yadav claimed himself virat kohli cricket captain, why came in politics
दरभंगा में एक कार्यक्रम के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहली बार कैमरे के सामने आकर कहा कि वे नौवीं फेल नहीं हैं। उन्होंने विरोधियों पर वार कर कहा कि वह नौवीं पास हैं और पढ़ने लिखने के मामले में सभी विषयों में बहुत अच्छे हैं। इन लोगों को पता होना चाहिए। लेकिन मेरा क्रिकेट से काफी प्रेम था। विरोधी कभी बोलते हैं कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी उनके कप्तानी में क्रिकेट खेले हैं, क्यों नहीं ये लोग बोलते हैं। मेरा तो प्रोफेशन ही अलग था, मेरे दोनों पैर के लिगामेंट नहीं टूटे होते तो हम क्रिकेट में और आगे जा सकते थे।

विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि भारतीय टीम में आधा से ज्यादा मेरे जूनियर हैं या बैचमेट हैं। इनके कहने से क्या होगा, अगर मुझे अनपढ़ कहते हैं तो ये लोग प्रधानमंत्री, स्मृति ईरानी को भी अनपढ़ बोलें। यह कोई राजनीति का मापदंड नहीं है। आप जिसको अनपढ़ कहते हैं, उसने बिहार में पांच लाख लोगों को नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि ये लोग बताएं कि इतने राज्यों में इनकी सरकार है और डिग्री धारी मंत्री हैं, इन लोगों ने कितने लोगों को नौकरी दी है। ये लोग केवल मुझे बदनाम करने की कोशिश करते रहते हैं।
विज्ञापन

 
राजद नेता ने आगे कहा कि मेरी बड़ी बहन मीसा भारती ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है और उसे अब्दुल कलाम जी के हाथों गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। उन पर भी ये लोग सवाल खड़ा करते रहते हैं। हम क्रिकेटर हैं और नौवीं पास हैं तो हम पर भी सवाल उठाते हैं। ये लोग पढ़े लिखे और अनपढ़ सबको गाली देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा कि ये लोग मेरी बहन रोहिणी आचार्य पर सवाल उठाते रहते हैं। उसकी एमबीबीएस की डिग्री फर्जी है, क्योंकि वह मुख्यमंत्री की बेटी है तो हमको भी दिला देते न डिग्री। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि आज जो लोग सत्ता चला रहे हैं, उनसे मेरी डिबेट करवा दीजिये किसी भी विषय पर। गांधी मैदान में जनता के सामने हिंदी या इंग्लिश में, अगर वे मेरा चैलेंज ले पाए तो ठीक है। किसी की हिम्मत है, विधानसभा में कोई बोल पाता है क्या। भाजपा के एक नेता कूद-कूद कर बोल रहे थे कि मुसलमानों के वोटिंग का अधिकार और नागरिकता छीन लेंगे। जब जवाब दिया तो उनको ठंडा (शांत) कर दिया, अब बोलता है कोई क्या।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed