फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav Vote Rights Yatra reached Madhubani with a delay of two hours

वोट अधिकार यात्रा: दो घंटे की देरी से मधुबनी पहुंचा राहुल गांधी का काफिला, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश; लगे नारे

Tue, 26 Aug 2025 03:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 26 Aug 2025 03:13 PM IST
सार

Bihar: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान महागठबंधन कार्यकर्ता लगातार उमड़ते रहे। राहुल गांधी के साथ भाकपा-माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी मौजूद रहे। पप्पू यादव सिजौलिया दुर्गा मंदिर के समीप अति पिछड़ा सम्मेलन को संबोधित करेंगे और यहीं पर लंच की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav Vote Rights Yatra reached Madhubani with a delay of two hours
वोटर अधिकार यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वोट अधिकार यात्रा के आठवें दिन राहुल गांधी का काफिला लगभग दो घंटे की देरी से मधुबनी जिले के भुतहा चौक सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान महागठबंधन के हजारों कार्यकर्ता अपने-अपने दल के झंडे लेकर मौजूद रहे। भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

काफिला भुतहा चौक से होते हुए फुलपरास विधानसभा के लोहिया चौक पहुंचा, जहां राहुल गांधी ने लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर राजद और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक ने राहुल गांधी से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे किनारे कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें;  सासाराम में 100 से अधिक घर जलमग्न, जनजीवन ठप; लगातार बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान महागठबंधन कार्यकर्ता लगातार उमड़ते रहे। राहुल गांधी के साथ भाकपा-माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी मौजूद रहे। पप्पू यादव सिजौलिया दुर्गा मंदिर के समीप अति पिछड़ा सम्मेलन को संबोधित करेंगे और यहीं पर लंच की भी व्यवस्था की गई है।

राहुल गांधी का काफिला आगे झंझारपुर के मोहन चौक, मोहना, सरसोपाही और सकरी होते हुए दरभंगा जिले में प्रवेश करेगा। वहां भी वे सभा को संबोधित करेंगे। इस यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की गई है। एनएच-27 पर महागठबंधन नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ उमड़ी रही। मिथिलांचल कभी इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का गढ़ माना जाता था। लंबे समय बाद राहुल गांधी की इस यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed