फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   darbhanga singhwara nista village police team attack minor girl rescue si injured

बिहार: नाबालिग को बचाने पहुंची पुलिस पर बरसे ईंट-पत्थर, SI-महिला दारोगा समेत चालक घायल

Wed, 07 Oct 2026 10:52 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 10:52 AM IST
सार

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में नाबालिग बच्ची को बरामद करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने कथित तौर पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में एक एसआई, महिला दारोगा और डायल-112 वाहन चालक के घायल होने की जानकारी है।

विज्ञापन
darbhanga singhwara nista village police team attack minor girl rescue si injured
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में बुधवार रात नाबालिग बच्ची को बरामद करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोप है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला किया। घटना में एक एसआई, एक महिला दारोगा और डायल-112 वाहन का चालक घायल हो गया। हमले के दौरान एक पत्रकार के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

घटना के बाद रात के अंधेरे में पुलिसकर्मियों को मौके से हटकर अपनी जान बचानी पड़ी। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।

विज्ञापन

नाबालिग को छिपाकर रखने की मिली थी सूचना

बताया जाता है कि दूसरे जिले की रहने वाली एक नाबालिग बच्ची को सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में कथित तौर पर छिपाकर रखा गया था। इसकी जानकारी बच्ची के परिजनों को मिली तो उन्होंने डायल-112 को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मामले की जांच और बच्ची को बरामद करने के लिए गांव पहुंची। पुलिसकर्मियों ने जब गांव के लोगों से बच्ची के संबंध में पूछताछ शुरू की तो कुछ ग्रामीण कथित तौर पर आक्रोशित हो गए। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला दारोगा की पीठ पर ईंट से वार

जानकारी के मुताबिक, बच्ची के परिजनों की सूचना पर डायल-112 की टीम शंभू शर्मा के नेतृत्व में गांव पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेरकर हमला कर दिया। हमले में महिला दारोगा की पीठ पर ईंट-पत्थर से वार किए जाने की बात सामने आई है। वहीं, एक एसआई के दाहिने हाथ में गंभीर चोट लगी है, जबकि डायल-112 वाहन के चालक की कनपटी में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को भी निशाना बनाया और उस पर लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर बरसाए।

पत्रकार से भी मारपीट का आरोप

घटना के दौरान मौके पर मौजूद पत्रकार नीरज कुमार के साथ भी ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। हमले के बाद स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मौके से हटकर अपनी जान बचाई।

हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस हमले में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी देने से बच रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed