{"_id":"69b4f351a243c5752500912a","slug":"bihar-news-passenger-in-chennai-flight-arrested-with-ganja-bihar-police-investigation-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4047850-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: चेन्नई की फ्लाइट पकड़ने आया था, एयरपोर्ट स्कैनिंग में खुली पोल; गांजा लेकर पहुंचा यात्री हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: चेन्नई की फ्लाइट पकड़ने आया था, एयरपोर्ट स्कैनिंग में खुली पोल; गांजा लेकर पहुंचा यात्री हुआ गिरफ्तार
Sat, 14 Mar 2026 12:20 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:20 PM IST
सार
दरभंगा एयरपोर्ट पर चेन्नई की फ्लाइट पकड़ने आए बिरौल निवासी मोहन यादव को सुरक्षा जांच के दौरान बैग में छिपाकर रखे 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दरभंगा एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा एयरपोर्ट से चेन्नई की फ्लाइट पकड़ने आए एक यात्री को गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार यात्री की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र निवासी मोहन यादव के रूप में हुई है। एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़कर सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोहन यादव दरभंगा एयरपोर्ट से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट पकड़ने आया था। इस दौरान उसने अपने बैग में सामान के बीच गांजा छिपाकर रखा था। बैग की स्कैनिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों को शक हुआ, जिसके बाद जांच करने पर बैग से गांजा बरामद हुआ। इसके बाद उसे तुरंत हिरासत में लेकर सदर थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पढ़ें: रात में घर से निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव; पत्नी बोली- कर्ज मांगने वाला ही बना कातिल
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 400 ग्राम गांजा जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस मामले में जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा एक यात्री को पकड़ा गया है। उसके पास से 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और गांजा तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।