{"_id":"69eb07b6deaf9396e305cd7f","slug":"bihar-news-mother-of-two-children-eloped-her-lover-son-and-daughter-along-her-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4203788-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पति दिल्ली में करता रहा मजदूरी, इधर पत्नी प्रेमी संग फरार, गहने, कैश और बच्चों को भी ले गई साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पति दिल्ली में करता रहा मजदूरी, इधर पत्नी प्रेमी संग फरार, गहने, कैश और बच्चों को भी ले गई साथ
Fri, 24 Apr 2026 12:06 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:06 PM IST
सार
Bihar: दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ बेटे-बेटी को लेकर फरार हो गई। पति ने अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए नकदी और गहने ले जाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Photo Title
- फोटो : credit
विस्तार
दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और अपने बेटे-बेटी को भी साथ ले गई। इस संबंध में पति रवि यादव ने थाने में पत्नी कंचन कुमारी और दोनों बच्चों के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अपहरण और नकदी-गहने ले जाने का आरोप
दर्ज प्राथमिकी में रवि यादव ने आरोप लगाया है कि गांव के ही युवक नुरुल होदा ने उसकी पत्नी और बच्चों को बहला-फुसलाकर भगा लिया। साथ ही वह घर से 95 हजार रुपये नकद और लगभग दो भर सोने के आभूषण भी ले गई है।
विज्ञापन
दिल्ली में मजदूरी, गांव से मिली सूचना
पीड़ित पति ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है और परिवार का भरण-पोषण करता है। इसी दौरान 2 अप्रैल को गांव से परिजनों और ग्रामीणों ने फोन पर सूचना दी कि उसकी पत्नी कंचन कुमारी अपने बेटे आर्यन और बेटी अनाया को लेकर काफी सामान के साथ आरोपी के साथ चली गई है। सूचना मिलने पर वह 4 अप्रैल को दिल्ली से गांव लौटा।
विज्ञापन
आरोपी के घर पहुंचने पर परिजनों का इनकार
इसके बाद 5 अप्रैल को वह ग्रामीणों के साथ आरोपी नुरुल होदा के घर पहुंचा, लेकिन उसके परिजनों ने किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया और उल्टा कह दिया कि जो करना है कर लो, उन्हें कुछ नहीं पता।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
रवि यादव ने यह भी बताया कि इससे पहले भी 8 फरवरी को नुरुल होदा उसकी पत्नी और बच्चों को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया था, जहां से पुलिस ने उन्हें बरामद कर वापस लाया था। अब दूसरी बार फिर वही घटना दोहराई गई है।
फोन पर बातचीत से शुरू हुआ प्रेम संबंध
जानकारी के अनुसार, महिला और आरोपी के बीच पहले से ही फोन पर बातचीत होती थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। महिला पहले भी कई बार उसके साथ घूमने के बहाने घर से बाहर जा चुकी थी। फिलहाल उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है।
ये भी पढ़ें: टक्कर से तकरार; दरभंगा में बाइक भिड़ंत के बाद दो समुदायों में हिंसक झड़प, पत्थरबाजी में दर्जनभर घायल
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस संबंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित पति के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन