फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Married woman dies under suspicious circumstances in Samastipur, husband absconding

Bihar News: समस्तीपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति फरार; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 18 Aug 2025 07:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Aug 2025 07:34 PM IST
सार

Bihar: ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पलटू राम शराब का आदी था और कई बार मारपीट भी करता था। सोमवार की सुबह सीमा कुमारी का शव घर में पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Bihar News: Married woman dies under suspicious circumstances in Samastipur, husband absconding
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर वार्ड संख्या 12 में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव के पलटू राम की पत्नी सीमा कुमारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान महिला का शव घर से बरामद किया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, महिला का पति पलटू राम मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पलटू राम शराब का आदी था और कई बार मारपीट भी करता था। सोमवार की सुबह सीमा कुमारी का शव घर में पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जमुई में घरेलू विवाद के बाद पति ने गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, एक साल के बेटे को लेकर फरार

थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। मृतका के एक 9 वर्षीय पुत्र और 12 वर्षीय पुत्री हैं। माता-पिता के निधन के बाद उसका एकमात्र भाई ही है, जो प्रदेश में रहकर काम करता है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed