फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: IRCTC is going to run a special Bharat Gaurav tourist train on 31st May

Bihar: गर्मी की छुट्टियों में कर सकेंगे तीर्थ यात्रा, 31 मई को चलेगी भारत गौरव ट्रेन; इन स्टेशनों पर ठहराव

Wed, 21 May 2025 07:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 21 May 2025 07:13 PM IST
सार

Bihar: यह ट्रेन धनबाद से खुलेगी और हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए चलेगी। इन सभी स्टेशनों से तीर्थयात्री इस विशेष ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

विज्ञापन
Bihar News: IRCTC is going to run a special Bharat Gaurav tourist train on 31st May
चलेगी विशेष ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों में यदि आप देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। आईआरसीटीसी आगामी 31 मई को विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने जा रहा है। इस ट्रेन में स्लीपर और एसी दोनों श्रेणियों के डिब्बों में यात्रा की जा सकेगी।

विज्ञापन

कई स्टेशनों से सवार हो सकेंगे यात्री
आईआरसीटीसी के वरीय पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने बुधवार को समस्तीपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह ट्रेन धनबाद से खुलेगी और हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए चलेगी। इन सभी स्टेशनों से तीर्थयात्री इस विशेष ट्रेन में सवार हो सकेंगे। समस्तीपुर के यात्री पटना स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकेंगे।

विज्ञापन

ज्योतिर्लिंगों और प्रमुख मंदिरों के दर्शन कराएगी ट्रेन
इस विशेष यात्रा के दौरान श्रद्धालु देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद द्वारका में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश मंदिर का भ्रमण होगा। इसके अलावा सोमनाथ में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिर्डी में साईं बाबा मंदिर, नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पुणे में भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग और औरंगाबाद में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन भी यात्रियों को कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शराब तस्कर ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, डीआईयू प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल; 119 लीटर शराब बरामद

12 जून को समाप्त होगी यात्रा
ट्रेन की यह विशेष तीर्थयात्रा 31 मई से शुरू होकर 12 जून को समाप्त होगी। इस पूरे यात्रा कार्यक्रम को इस प्रकार तैयार किया गया है कि यात्रियों को सभी प्रमुख स्थलों के दर्शन का पर्याप्त समय मिल सके।

यात्रा में मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं
इस ट्रेन में स्लीपर और एसी 3 टियर श्रेणियों की बोगियां होंगी, जिनमें यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। प्रत्येक कोच में सुरक्षा गार्ड और सफाई कर्मी मौजूद रहेंगे। ठहरने के लिए श्रेणी के अनुसार होटलों की व्यवस्था की गई है, जबकि स्थानीय भ्रमण के लिए बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्रियों को पूरी यात्रा के दौरान उचित मार्गदर्शन और देखरेख मिलती रहेगी। आईआरसीटीसी की यह पहल उन श्रद्धालुओं के लिए खास अवसर है, जो एक ही यात्रा में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed