{"_id":"667ea64d6c4573224202a467","slug":"bihar-news-in-madhubani-a-gang-of-car-thieves-stole-a-closed-scorpio-car-from-market-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मधुबनी में गाड़ी चोर गिरोह फिर हुआ सक्रिय, बेखौफ चोरों ने बाजार से चोरी की एक बंद स्कॉर्पियो कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मधुबनी में गाड़ी चोर गिरोह फिर हुआ सक्रिय, बेखौफ चोरों ने बाजार से चोरी की एक बंद स्कॉर्पियो कार
Fri, 28 Jun 2024 05:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:32 PM IST
सार
Madhubani News: मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार ने बताया कि गाड़ी मालिक द्वारा आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के अगल-बगल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को संभाल रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र के बाटा चौक स्थित पूरब कुमार जनरल स्टोर के पास से कार चोरी करने का मामला सामने आया है। यहां बेखौफ चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दो स्कॉर्पियो कारों पर धावा बोल दिया, जिनमें से एक को चोरी भी कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिले में इन दिनों गाड़ी चोर गिरोह काफी सक्रिय हो गया है। शहर के बाटा चौक स्थित कुमार जनरल स्टोर के पास बेखौफ चोरों ने सुधीर कर्ण नामक व्यक्ति की स्कॉर्पियो गाड़ी का लॉक तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन वे कार को चोरी नहीं कर पाए, क्योंकि गाड़ी मालिक की नींद खुल गई। वहीं, बगल में खड़ी बिरजू राम नामक व्यक्ति की स्कॉर्पियो को उन चोरों ने चोरी कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद गाड़ी मालिक ने चोरी की घटना को लेकर नगर थाने में आवेदन दिया है। लोग आश्चर्यचकित हैं कि चोरों ने बंद स्कॉर्पियो को चोरी करने घटना को अंजाम दिया है। इधर, मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार ने बताया कि गाड़ी मालिक द्वारा आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के अगल-बगल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को संभाल रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच करने में जुटी हुई है। आवेदन के आधार पर FIR करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन