{"_id":"666153211be83525070aa95f","slug":"bihar-news-in-laws-absconded-leaving-the-burning-pyre-of-the-married-woman-in-darbhanga-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: विवाहिता की जलती चिता छोड़ ससुरालवाले फरार, संदेहास्पद तरीके से हुई थी मौत; पुलिस ने शव कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: विवाहिता की जलती चिता छोड़ ससुरालवाले फरार, संदेहास्पद तरीके से हुई थी मौत; पुलिस ने शव कब्जे में लिया
Thu, 06 Jun 2024 11:41 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:41 AM IST
सार
Bihar: जिले के तिलकेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के जेरौना गांव एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल वालों के द्वारा शव को जलाया जा रहा था। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस जलती चिता से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। इस घटना के पुलिस के पहुंचते ही शव जला रहे पति लालबाबू यादव सहित सभी लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
जलती चिता छोड़ ससुरालवाले फरार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मृतका की मां सिक्किम देवी बताया कि विवाहिता चांदनी की मौत पति और ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि इनके दामाद ने फोन करके दोनो के बीच झगड़ा होने की बात बताई थी। इसके बाद उसे उसकी तबियत बिगड़ गई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। जब वह अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचे तो यहां पति सहित ससुराल वालो के द्वारा शव को जलाया जा रहा था।
विज्ञापन
मृतका की मां समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना क्षेत्र की बारा गांव निवासी सिक्किल देवी ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी मधु की मौत हो गई थी। इसके बाद उनके दामाद ने उनकी दूसरी बेटी चांदनी से शादी कर ली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसी को लेकर उन्हें फोन कर बुलाया गया था। मामले को लेकर पंचायत चल रही थी। वहां पहुंचने पर उनके दामाद ने उन्हें वहां से भगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि घर लौटने पर उनके दामाद ने उनकी बेटी को जबरन जहर पिला दिया।
विज्ञापन
तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए कटासा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद उनका दामाद शव को जला रहा था। सूचना देने पर पुलिस ने जलती चिता से शव को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर तिलकेश्वर थाना में आवेदन दिया गया है । इस संबंध में तिलकेश्वरस्थान थानाध्यक्ष रामशंकर प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलने पुलिस ने जलती चिता को बुझाते हुए शव को जब्त कर लिया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। मृतका के मां के आवेदन प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन