फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Heart-wrenching incident in Madhubani, mother abandons six-month-old infant in temple verandah

Bihar News: मधुबनी में मानवता को झकझोरने वाली घटना, छह माह के शिशु को मंदिर के बरामदे में छोड़ गई मां

Wed, 28 Jan 2026 10:06 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 28 Jan 2026 10:06 PM IST
सार

Madhubani News: मधुबनी के झंझारपुर में राधा-कृष्ण मंदिर के बरामदे से छह माह का शिशु कंबल में लिपटा मिला। ग्रामीण महिला ने पुलिस को सूचना दी। बाल कल्याण समिति बच्चे को मधुबनी ले गई। घटना से इलाके में आक्रोश और चर्चा है।

विज्ञापन
Bihar News: Heart-wrenching incident in Madhubani, mother abandons six-month-old infant in temple verandah
मां ने छह माह के शिशु को मंदिर में छोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। झंझारपुर थाना क्षेत्र के सिमरा ब्रह्मस्थान के पास स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के बरामदे में एक करीब छह माह का बच्चा कंबल में लिपटा हुआ मिला, जिसे उसकी मां वहां छोड़कर घर लौट गई।

विज्ञापन

 
सुबह फूल तोड़ने गई महिला ने देखा शिशु
जानकारी के अनुसार, सुबह सिमरा गांव निवासी लक्ष्मण कामत की पत्नी लक्ष्मीनिया देवी फूल तोड़ने मंदिर गई थीं। इसी दौरान उन्होंने मंदिर के चबूतरे पर कंबल में लिपटे एक शिशु को देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने बच्चे को गोद में उठाया और अपने घर ले गईं।
विज्ञापन

 
पुलिस को दी गई तत्काल सूचना
लक्ष्मीनिया देवी ने बिना देर किए झंझारपुर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। बताया गया कि वह बच्चे को अपने पास रखना चाहती थीं, लेकिन नियम और प्रावधानों के अनुसार इसकी जानकारी प्रशासन को देना आवश्यक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- एकतरफा प्रेम में हाई-वोल्टेज ड्रामा: महिला दारोगा पर युवक ने डाला शादी का दबाव, खाया कीटनाशक; मचा हड़कंप

 
बाल कल्याण समिति ने संभाला मामला
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मधुबनी बाल कल्याण समिति को अवगत कराया। इसके बाद बाल कल्याण समिति के सुपरवाइजर और महिला सुपरवाइजर झंझारपुर पहुंचे, आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और बच्चे को अपने साथ मधुबनी ले गए।
 
इलाके में चर्चा और आक्रोश का माहौल
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। लोग उस मां को कोसते दिखे, जिसने ठंड के मौसम में अपने छह माह के सुंदर से बच्चे को कंबल में लपेटकर मंदिर के बरामदे में छोड़ दिया। इसे मां की ममता पर कठोर प्रहार और कलयुग का प्रकोप बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed