फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Excise department arrested six people including the groom brother

Bihar: बरात जा रहे दूल्हे के भाई सहित छह लोग गिरफ्तार, वाहन जांच के दौरान उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई

Sun, 27 Apr 2025 09:19 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 27 Apr 2025 09:19 AM IST
सार

Bihar: वाहन में सवार सभी छह लोग नशे की हालत में पाए गए। जांच के दौरान अल्कोहल की पुष्टि होने पर वाहन को जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
Bihar News: Excise department arrested six people including the groom brother
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य मुख्यालय के निर्देश पर यातायात थाना की पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोरो थाना क्षेत्र से बहेरी जा रही एक बरात के वाहन की जांच के दौरान दूल्हे के बड़े भाई संतोष कुमार समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसकी पुष्टि लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोरो गांव से बहेरी जा रही बरात के वाहन को लहेरियासराय थाना की पुलिस ने पंडासराय के पास संदेह के आधार पर रोका और जांच शुरू की। इस दौरान वाहन में सवार सभी छह लोग नशे की हालत में पाए गए। जांच के दौरान अल्कोहल की पुष्टि होने पर वाहन को जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला    

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष कुमार, अमित कुमार, नितेश चौधरी, सनोज कुमार, धर्मवीर राम और अभिकुश कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान सभी आरोपी नशे में धुत पाए गए थे और उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed