फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   cylinder exploded Sundarpur causing fire eight people were injured and three Death Bihar

LPG Fire: बिहार में घरेलू गैस सिलेंडर की आग से तीन जिंदगी राख; खाना बनाने के दौरान धमाका, नौ झुलसे

Sun, 12 Apr 2026 10:00 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 10:00 PM IST
सार

LPG Fire: दरभंगा के सुंदरपुर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से भीषण आग लग गई, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए और इलाज के दौरान तीन लोगों, जिनमें एक तीन महीने का मासूम भी शामिल है, की मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।

विज्ञापन
cylinder exploded Sundarpur causing fire eight people were injured and three Death Bihar
इलाज कराते झूलसे मरीज

विस्तार

दरभंगा जिले के सुंदरपुर स्थित तेनु पेड़ के पास रविवार की शाम हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बेचन दास के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और ब्लास्ट हो गया, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस भयावह हादसे में कुल आठ लोग बुरी तरह झुलस गए।

विज्ञापन


मासूम समेत तीन लोगों की मौत
सभी घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन इस दर्दनाक घटना में इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों में गोविंद दास, मिसु कुमारी और तीन महीने का मासूम बच्चा शामिल बताया जा रहा है। वहीं बेचन दास, उनके दूसरे बेटे गोविंद, एक पड़ोसी आदित्य सहित एक अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चार बच्चों के पिता से लव मैरिज, फिर देवर से की दूसरी शादी, अब 2 साल की बच्ची के साथ दर-दर भटक रही महिला
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके में पसरा मातम
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और आसपास के लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed